बांग्ला नववर्ष . पोइला वैशाख पर कई कार्यक्रम आयोजित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Apr 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

सबने की सुख-समृद्धि की कामना उपराजधानी समेत पूरे देश में बंगाली समुदाय के लोगों ने बांग्ला नववर्ष धूमधाम से मनाया और अपने व अपने परिजनों के लिए सुख, समृद्धि व शांति की कामना की. वहीं दुमका में कई स्थानों पर कार्यक्रम के माध्यम से नववर्ष की शुरुआत की गयी. दुमका : बांग्ला नववर्ष के प्रथम […]
विज्ञापन
सबने की सुख-समृद्धि की कामना
उपराजधानी समेत पूरे देश में बंगाली समुदाय के लोगों ने बांग्ला नववर्ष धूमधाम से मनाया और अपने व अपने परिजनों के लिए सुख, समृद्धि व शांति की कामना की. वहीं दुमका में कई स्थानों पर कार्यक्रम के माध्यम से नववर्ष की शुरुआत की गयी.
दुमका : बांग्ला नववर्ष के प्रथम दिन अर्थात पोइला वैशाख के शुभ पर उपराजधानी दुमका में विभिन्न संघ-संगठनों एवं क्लबों में कार्यक्रम आयोजित किये गये.
105 साल पुराने पोपुलर क्लब के सदस्यों ने बड़ा बांध तालाब में भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर विश्वशांति व सुख-समृद्धि की कामना की. इसके बाद महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रभात फेरी निकाली गयी, जो पूरे नगर में घूमते हुए वापस पोपूलर क्लब पहुंची. देर शाम कोलकाता से आये कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंचन किया गया.
कार्यक्रम में वाणीसेन गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्षा अमिता रक्षित, क्लब के अध्यक्ष विमल भूषण गुहा, सचिव कुणाल दास, शुवेंदु चक्रवर्ती, प्रवीर सेनगुप्ता, दुलाल चौधरी, मनोज कुमार नाग, अनामिका गण, पूरवी नाग, पार्थ सारथी सेन, संदीप कुमार जय,अर्पिता नाग, देवदास राय, दिवाकर महतो आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




