बड़ा बांध तालाब में भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान कर की मंगल कामना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Apr 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या में बच्चों ने मोहा मन दुमका : सिंहवाहिनी मंदिर रसिकपुर में भी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें रविंद्र संगीत, भक्ति संगीत एवं नृत्य के कार्यक्रम संगीत शिक्षक नीशिथ हाजरा के मार्गदर्शन में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ समरेंद्र नाथ दे ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर दुर्वा सेन, […]
विज्ञापन
सांस्कृतिक संध्या में बच्चों ने मोहा मन
दुमका : सिंहवाहिनी मंदिर रसिकपुर में भी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें रविंद्र संगीत, भक्ति संगीत एवं नृत्य के कार्यक्रम संगीत शिक्षक नीशिथ हाजरा के मार्गदर्शन में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ समरेंद्र नाथ दे ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर दुर्वा सेन, दिशा अधिकारी व पंपा पाल ने स्त्रोत पाठ किया.
जबकि मातृ वंदना शिशु शिल्पी संप्रीति चंद्र, वृष्टि, अनामिका, श्रेया एवं तनुश्री ने किया. प्रियंका मंडल, दिशा अधिकारी एवंमोहिनी शर्मा, सुदिप्ता, विपाशा, अर्पिता बनर्जी व आशीर्वाणी सिंह ने नजरुल गीत व श्यामा गीत पेश किया. विशाल, शाहिद, मोहिनी शर्मा, हिमांशु उआदि ने समूह नृत्य पेश कर अद्भुत समां बांधा. कार्यक्रम के आयोजन में सुब्रत कुमार सिंह, सुमंत चंद्र एवं चंद्रशेखर की भूमिका अहम रही.
रानीश्वर में मनाया गया बांग्ला नववर्ष
रानीश्वर . रानीश्वर प्रखंड में गुरुवार को बांग्ला नववर्ष 1423 बड़े धूमधाम से मनाया़ अवसर पर अधिकांश लोगों ने मंदिरों व अपने घरों में पूजा-पाठ कर नववर्ष में मंगल कामना की. नव वर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में नया खाता भी खोला गया़ व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठान का पुराना हिसाब का खाता बंद कर नया खाता खोला़
साथ ही प्रतिष्ठानों में पूजा पाठ कर ग्राहकों के बीच मिठाई व बांगला कैंलेडर का वितरण किया़ लोग एक एूसरे को नववर्ष की शुभकामना भी दी़ बांग्ला नववर्ष के दिन पयला वैशाख भी शुरू हुआ़ वैशाख महीने को लोग शुभ धार्मिक महीना मानते हैं. नववर्ष के दिन प्रखंड के विभिन्न मंदिरों में लोगों की भीड़ उमड़ी रही.
अनुष्ठानपूर्वक की गयी अष्टमी पूजा
रानीश्वर : स्वामी प्रणवानंद सेवाश्रम पाटजोड़ में गुरुवार को बसंती नवरात्र की अष्टमी पूजा अनुष्ठानपूर्वक की गयी. प्रखंड में पाटजोड़ में ही केवल बसंती दुर्गापूजा होती है़ पूजा देखने के लिए आसपास के विभिन्न गांवों से तथा पश्चिम बंगाल के भी विभिन्न गांवों से लोग पहुंच रहे हैं.
उधर रानीश्वर प्रखंड सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के वैद्यनाथपुर गांव में भी बसंती दुर्गापूजा की धूम है़ ग्रामीणों ने बताया कि यहां सार्वजनिन दुर्गापूजा की जाती है़ दुर्गापूजा से दोनों गांवों में भक्तिमय माहौल है़
रामनवमी की तैयारी पूरी
रामनवमी मनाने को लेकर प्रखंड के विभिन्न गांवों में तैयारी जोर शोर से चल रहा है़ शुक्रवार को रामनवमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा़ प्रखंड के बांसकूली, सिजुआ, सादीपुर, रघुनाथपुर, कुमिरदहा, महेशबाथान, रघुनाथपुर, रानीश्वर, सुखजोड़ा, महेषखाला, आसनबनी आदि गांवों में धूमधाम से रामनवमी उत्सव मनाया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




