बस परिचालन के लिए कमेटी गठित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Apr 2016 2:03 AM (IST)
विज्ञापन

खबरें एसकेएमयू की दुमका : एसकेएम विश्वविद्यालय के दिग्घी कैंपस तक बस परिचालन को लेकर छात्रों के बढ़ते दवाब के बाद विवि प्रशासन एक बार फिर रेस हुआ है. इसकी जिम्मेवारी कैंपस में शिफ्ट हुए चार विभागों के विभागाध्यक्षों को दी गयी है. सहायक कुलसचिव इग्नेशियस मरांडी ने बताया कि दिग्घी कैंपस में शिफ्ट हुए […]
विज्ञापन
खबरें एसकेएमयू की
दुमका : एसकेएम विश्वविद्यालय के दिग्घी कैंपस तक बस परिचालन को लेकर छात्रों के बढ़ते दवाब के बाद विवि प्रशासन एक बार फिर रेस हुआ है. इसकी जिम्मेवारी कैंपस में शिफ्ट हुए चार विभागों के विभागाध्यक्षों को दी गयी है. सहायक कुलसचिव इग्नेशियस मरांडी ने बताया कि दिग्घी कैंपस में शिफ्ट हुए 4 विभाग के विभागाध्यक्ष जिनमें राजनीतिशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ विजय कुमार, अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ टीपी सिंह, गणित के विभागाध्यक्ष डॉ आरके दास एवं अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष डॉ सुधीर कुमार सिंह को शामिल करते हुए कमेटी बनायी गयी है. विभागाध्यक्ष पुराने पीजी सेंटर से दिग्घी कैंपस तक बसों के परिचालन की व्यवस्था करेंगे. बस सेवा खासकर लड़कियों के लिए बहाल की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




