तैयारी. रामनवमी को लेकर प्रमंडलीय बैठक में आयुक्त का निर्देश

Published at :13 Apr 2016 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
तैयारी.  रामनवमी को लेकर प्रमंडलीय बैठक में आयुक्त का निर्देश

जुलूस शांतिपूर्ण निकालें भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील सोशल मीडिया पर न फैले किसी तरह की अफवाह गलत बयानी रोकने के लिए उठायें कड़े कदम दुमका : नये प्रमंडलीय आयुक्त बालेश्वर सिंह ने मंगलवार को डीआइजी देव बिहारी शर्मा की उपस्थिति में प्रमंडल के सभी जिलों के डीसी-एसपी के साथ रामनवमी पर प्रशासन […]

विज्ञापन

जुलूस शांतिपूर्ण निकालें

भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील
सोशल मीडिया पर न फैले किसी तरह की अफवाह
गलत बयानी रोकने के लिए उठायें कड़े कदम
दुमका : नये प्रमंडलीय आयुक्त बालेश्वर सिंह ने मंगलवार को डीआइजी देव बिहारी शर्मा की उपस्थिति में प्रमंडल के सभी जिलों के डीसी-एसपी के साथ रामनवमी पर प्रशासन की तैयारियों तथा वस्तुस्थिति की समीक्षा की. कहा कि नियंत्रण कक्ष कारगर रूप से काम करे. समाज के सभी वर्गों के साथ विश्वास और भाईचारे की भावना बनी रहे.
सब मिलकर यह सुनिश्चित करें. आयुक्त ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी प्रकार अफवाह न फैले तथा गलत बयानी को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठायें. मुख्य सचिव के निर्देश पर 14 से 16 अप्रैल तीन दिनों तक मद्यपान पर पूर्ण पाबंदी रहेगी. इस दौरान इसके खरीद एवं विक्रय दोनों ही प्रतिबन्धित रहेंगे. वहीं उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता को लेकर भी समीक्षा की. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल के उपलब्धता के लिए जिलावार समीक्षा के क्रम में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंताओं को एक सप्ताह के अन्दर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा.
साथ ही गैर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के भी सुदूर ग्रामीण इलाकों में पेयजल उपलब्धता के लिए प्राक्कलन तैयार करने का निदेश दिया. कहा कि जीवन की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराकर हम नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों के चेहरों पर मुस्कुराहट आ सकते हैं. विकास ही सभी समस्याओं का कारगर उपाय है.
रामनवमी पर्व को लेकर संप के सभी डीसी-एसपी के साथ प्रमंडलीय बैठक करते आयुक्त बालेश्वर सिंह व डीआइजी डीबी शर्मा.
सादे लिबास में चौक-चौराहों पर होगी पुलिस की तैनाती
डीआइजी देव बिहारी शर्मा ने जिलावार समीक्षा करते हुए सभी आवश्यक एहतियाती उपाय करने पर बल दिया. सादे लिवास में पुलिस बल की तैनाती करने, सूचना तंत्र को मजबूत बनाये रखने तथा स्पेशल ब्रांच एवं पुलिस मुख्यालय से दिये गये सभी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा. बैठक में आयुक्त बालेश्वर सिंह व डीआईजी देव बिहारी शर्मा के अलावा दुमका डीसी राहुल कुमार सिन्हा, देवघर के अरवा राजकमल, जामताड़ा के डॉ संतोष कुमार अग्रहरी,
गोड‍्डा के अरविन्द कुमार, पाकुड़ के डीसी मिश्रा तथा साहिबगंज के डीसी उमेश कुमार सिंह, दुमका के एसपी विपुल शुक्ला, देवघर की ए विजया लक्ष्मी, जामताड़ा के मनोज कुमार सिंह, गोड्डा के संजीव कुमार, साहिबगंज सुनील भास्कर तथा पाकुड़ के एसपी अजय लिंडा सहित सभी जिला के वन प्रमंडल पदाधिकारी, पेयजल के अधीक्षण व कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola