शहर के सभी वाटर पोस्ट होंगे दुरुस्त : डीसी

Published at :11 Apr 2016 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
शहर के सभी वाटर पोस्ट होंगे दुरुस्त : डीसी

पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में प्याऊ की व्यवस्था कराने का दिया निर्देश दुमका : जिले के डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने रविवार को भीषण गरमी और पेयजल की समीक्षा करते हुए नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता के दोनों कार्यपालक अभियंता तथा बासुकिनाथ नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को यह निर्देश दिया कि […]

विज्ञापन

पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में प्याऊ की व्यवस्था कराने का दिया निर्देश

दुमका : जिले के डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने रविवार को भीषण गरमी और पेयजल की समीक्षा करते हुए नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता के दोनों कार्यपालक अभियंता तथा बासुकिनाथ नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को यह निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी प्याऊ तत्काल दुरुस्त करें तथा उसमें पेयजल सुनिश्चित किया जाय. सभी वाटर पोस्ट की सफाई कराने और उसके टूटे-फूटे नलों को बदलने का भी उन्होंने निर्देश दिया है.
ताकि राहगीरों को पेयजल के लिए भटकना न पड़े. डीसी ने नगर के लोगों से यह अपील की है कि बढ़ते तापमान और तपती गर्मी में राहगीरों के लिये अपने संसाधनों से भी पेयजल उपलब्ध कर बेहतर उदाहरण प्रस्तुत करें. कोई प्यासा ना रह जाय. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी अपने-अपने प्रखंडों में राहगीरों के लिये प्याऊ सुनिश्चित करने को कहा है. उन्होंने लोगों से यह भी अपील की कि लोग अपने घरों से आवश्यक हो तभी धूप में निकलें, धूप में निकलने पर चेहरा ढकें तथा खाली पेट ना निकलें. पूरी एहतियात बरतें. उन्होंने कहा कि गर्मी पर कम दबाव होने पर तेज आंधी और बारिश हो सकती है ऐसे में पेड़ के निकट ना रूके तथा सावधानी बरतें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola