सुखाड़ राहत सूची का हुआ सत्यापन

बासुकिनाथ : जरमुंडी प्रखंड सभागार में अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा ने किसानों को सुखाड़ राहत मुआवजा देने के लिए मंगलवार को ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की. वीएलडब्ल्यू एवं कृषक मित्र द्वारा सुखाड राहत के लिए तैयार सूची का सत्यापन करने तथा छूटे हुए किसानों को मुआवजा देने के लिए आगामी 24 मार्च तक हर हाल […]
बासुकिनाथ : जरमुंडी प्रखंड सभागार में अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा ने किसानों को सुखाड़ राहत मुआवजा देने के लिए मंगलवार को ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की. वीएलडब्ल्यू एवं कृषक मित्र द्वारा सुखाड राहत के लिए तैयार सूची का सत्यापन करने तथा छूटे हुए किसानों को मुआवजा देने के लिए आगामी 24 मार्च तक हर हाल में सूची तैयार कर कार्यालय में जमा कराने का निर्देश दिया. सीओ ने प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी अक्षय कुमार साह को आवश्यक निर्देश दिये.
प्रखंड के 27 पंचायत के 526 गांवों के चयनित किसानों को सुखाड़ राहत देने हेतु किसानों की सूची तैयार की जा रही है. मौके पर प्रखंड प्रधान संघ के अध्यक्ष रामजीवन सिंह, प्रमंडलीय अध्यक्ष लक्ष्मण मंडल, कनीय अभियंता कुमार गौरव, गौरीशंकर पांडेय आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










