मानव दिवस पर कार्यरत बिजली मिस्त्री हड़ताल पर

कुंडहित : विद्युत विभाग में मानव दिवस पर कार्यरत मिस्त्री मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. इससे कुंडहित में ब्लैक आउट है. मानव दिवस पर कार्यरत मिस्त्रियों ने कहा कि 15 वर्ष से बिना मजदूरी के कार्य कर रहे हैं, लेकिन अाज तक विभाग ने मांग नहीं मानी गयी. झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकी श्रमिक […]
कुंडहित : विद्युत विभाग में मानव दिवस पर कार्यरत मिस्त्री मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. इससे कुंडहित में ब्लैक आउट है. मानव दिवस पर कार्यरत मिस्त्रियों ने कहा कि 15 वर्ष से बिना मजदूरी के कार्य कर रहे हैं, लेकिन अाज तक विभाग ने मांग नहीं मानी गयी. झारखंड विद्युत सप्लाई तकनीकी श्रमिक संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये हैं. कहा कि कर्मी अपनी जान जोखिम में डाल कर कार्य कर रहे हैं.
कई अपनी जान तक गंवा दिये. लेकिन उनके परिवारों को कोई आर्थिक मुआवजा नहीं मिला. जब तक मांगें पूरी नहीं होती है तब तक वे हड़ताल पर रहेंगे. अवसर पर मिस्त्री वरुण फौजदार, कृष्ण गोराई, कन्हाई लाल मंडल, विश्वनाथ मंडल, कांचन घोष, महिंद्र पंडित, मनोज यादव, प्रमोद गोस्वामी, असगर अंसारी, बाबलू अंसारी, मिलन मंडल, प्रशांत माजी, आशुतोष मंडल, बलराम गोरांई, प्रशांत गोरांई, मंटू गोरांई, आनंद घोष मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










