जेवीएम की बैठक में संगठन मजबूती पर बल

Published at :21 Mar 2016 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
जेवीएम की बैठक में संगठन मजबूती पर बल

दुमका : झारखंड विकास मोरचा के दुमका जिला इकाई की बैठक जिला संयोजक धर्मेंद्र सिंह बिट‍्टू की अध्यक्षता में हुई, जिसमें संगठनात्मक मुद‍्दों पर विस्तार से चरचा की गयी. केंद्रीय नेतृत्व से मिले दिशा-निर्देशों के अनुरूप 28 मार्च तक पंचायत कमेटियों एवं प्रखंड कमेटियों का गठन करा लेने का आह‍्वान किया गया. जिला चुनाव प्रभारी […]

विज्ञापन

दुमका : झारखंड विकास मोरचा के दुमका जिला इकाई की बैठक जिला संयोजक धर्मेंद्र सिंह बिट‍्टू की अध्यक्षता में हुई, जिसमें संगठनात्मक मुद‍्दों पर विस्तार से चरचा की गयी. केंद्रीय नेतृत्व से मिले दिशा-निर्देशों के अनुरूप 28 मार्च तक पंचायत कमेटियों एवं प्रखंड कमेटियों का गठन करा लेने का आह‍्वान किया गया.

जिला चुनाव प्रभारी तापस भट‍्टाचार्य ने सभी प्रखंड अध्यक्षों से पंचायतवार इकाई गठन की रिपोर्ट ली. केंद्रीय समिति सदस्य पिंटू अग्रवाल ने कहा कि पंचायतस्तर के कार्यकर्ता पार्टी में संगठनात्मक दृष्टि से रीढ़ होते हैं. इसलिए उनकी भूमिका व महत्ता को देखते हुए सही ढंग से इकाइयां गठित हो तथा निष्ठावान व समर्पित कार्यकर्ताओं को जवाबदेही दी जाय. छोटो मुर्मू ने तय समय के अंदर कमेटियों के गठन पर बल दिया.

अवसर पर रुसीलाल टुडू, मार्था हांसदा, जमील अख्तर, रविंद्र बास्की, सनत हांसदा, रामफल लायक, निर्मल हाजरा, शैलेंद्र हेंब्रम, रीमा मुर्मू, जयप्रकाश शर्मा, जयकांत मंडल, सुबोध मिश्रा, प्रवीण सिंह, अली इमाम, द्वारिका प्रसाद साह, श्यामदेव हेंब्रम, पंकज मुर्मू, राजेश मुर्मू, जितेश्वर हांसदा, लक्ष्मण पंडित, राजेश सिंह, विपिन मुर्मू, मनोरंजन कुमार मंडल, लक्ष्मी नारायण हाजरा, उज्ज्वल कुमार पासवान, रोजमेरी मुर्मू, सुभाष चंद्र मरांडी, पीटर मिंज, सुनीता किस्कू आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola