प्रभात खबर आपके द्वार. बांदरकोंदावासियों ने बतायी गांव की समस्या, कहा

Published at :20 Mar 2016 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर आपके द्वार. बांदरकोंदावासियों ने बतायी गांव की समस्या, कहा

मनरेगा योजना से ग्रामीण वंचित रानीश्वर : प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम शनिवार को सदर प्रखंड के दरबारपुर पंचायत अंतर्गत बांदरकोंदा गांव में चलाया गया़ यहां के ग्रामीण प्रभात खबर के बैनर तले एकजुट हुए और टीम को गांव की समस्याओं से अवगत कराया़ गांव में बिजली, पानी व सड़क की समस्याओं से ग्रामीणों ने […]

विज्ञापन

मनरेगा योजना से ग्रामीण वंचित

रानीश्वर : प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम शनिवार को सदर प्रखंड के दरबारपुर पंचायत अंतर्गत बांदरकोंदा गांव में चलाया गया़ यहां के ग्रामीण प्रभात खबर के बैनर तले एकजुट हुए और टीम को गांव की समस्याओं से अवगत कराया़ गांव में बिजली, पानी व सड़क की समस्याओं से ग्रामीणों ने अवगत कराया. वहीं गांव में किसी के बीमार पड़ जाने की स्थिति में गांव के अंदर चार पहिया वाहनों के पहुंचने का कोई साधन नहीं है.
बरसात के दिनों में यह स्थिति और भी भयानक हो जाती है़ प्रखंड मुख्यालय से गांव की दूरी करीब 32 किलोमीटर है, ऐसे में गांव की समस्याओं को लेकर ग्रामीण प्रखंड मुख्यालय तक भी नहीं पहुंच पाते हैं. यही वजह है कि ग्रामीणों पेयजल, सड़क, पेंशन, आवास, राशन दुकान का अनाज आदि का लाभ भी ठीक से नहीं मिल पा रहा है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola