बस चालक को टोल टैक्स कर्मियों ने पीटा, थाने में हुई सुलह

Published at :10 Mar 2016 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
बस चालक को टोल टैक्स कर्मियों ने पीटा, थाने में हुई सुलह

दुमका कोर्ट : शहर के प्राईवेट बस पड़ा में टोल टैक्स की राशि को लेकर टोल कर्मियों ने बस चालक की पिटाई कर दी. घटना की शिकायत बस चालक ने थाना में की. जिसमें बताया कि वह देवघर-बर्द्धमान चलने वाली बस को लेकर बस स्टैंड में खड़ा कर रहा था. उसी समय विनीत कुमार, मुकेश […]

विज्ञापन

दुमका कोर्ट : शहर के प्राईवेट बस पड़ा में टोल टैक्स की राशि को लेकर टोल कर्मियों ने बस चालक की पिटाई कर दी. घटना की शिकायत बस चालक ने थाना में की. जिसमें बताया कि वह देवघर-बर्द्धमान चलने वाली बस को लेकर बस स्टैंड में खड़ा कर रहा था. उसी समय विनीत कुमार, मुकेश सिंह, संजू सिंह सहित 8-10 लोगों ने आकर कहा कि स्टैंड टोल 25 रुपये क्यों देता है 100 रुपये लगेगा.

चालक ने जब कहा कि वह वाजिब टोल टैक्स 25 रुपये ही देगा, तो सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगे और चालक गेट का शीशा तोड़ दिया. चालक के आवेदन पर पुलिस ने विनीत कुमार, मुकेश कुमार सिंह, संजू सिंह को थाना बुनाया. साथ में बस यूनियन के सदस्य भी पहुंचे और टोल टैक्स के तीनों कर्मियों को दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की हिदायत दी गई. जिसके बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola