बंगाल ले जाया जा रहा 20 बोरा पोस्ता जब्त

Published at :06 Feb 2016 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
बंगाल ले जाया जा रहा 20 बोरा पोस्ता जब्त

दुमका : दुमका से पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के सैंतिया ले जाये जा रहे बीस बोरा पोस्ता पुलिस-प्रशासन के संयुक्त अभियान में जब्त किया गया है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी जय ज्योति सामंता ने बताया कि गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर सैतियां जाने वाली एक बस की जांच करायी गयी, तो बोरे में […]

विज्ञापन
दुमका : दुमका से पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के सैंतिया ले जाये जा रहे बीस बोरा पोस्ता पुलिस-प्रशासन के संयुक्त अभियान में जब्त किया गया है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी जय ज्योति सामंता ने बताया कि गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर सैतियां जाने वाली एक बस की जांच करायी गयी, तो बोरे में भरे ये पोस्ते जब्त किया गया. पोस्ता की कीमत लाखों में बतायी जा रही है.
बताया जा रहा है कि यह पोस्ता दिल्ली से बिहार-यूपी होते हुए दुमका पहुंचा था, जिसे पश्चिम बंगाल के जरिये दूसरे जगहों में भेजा जाना था. जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सामंता ने बताया कि बिना ट्रांसपोर्ट परमिट के इतनी अधिक मात्र में पोस्ता को दूसरे राज्य में भेजे जाने का मामला बेहद गंभीर है. मामले में उनके आदेश पर एमओ ने जांच किया है तथा प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने में लिखित आवेदन दिया है.
कैसे बस में चढ़ाया गया इतना पोस्ता
सबसे दिलचस्प बात यह है कि यात्री वाहन का मालवाहक वाहन की तरह इस्तेमाल कर कैसे दूसरे राज्य में इतनी भारी मात्र में पोस्ता भेजने का प्रयास हुआ. जांच सही ढंग से की गयी, तो इसमें एक बड़े रैकेट का भी खुलासा हो सकता है, जो पोस्ता से लेकर नशे के लिए इस्तेमाल में आने वाली कफ सीरफ की दवाइयों का भी धंधा करता है. बहरहाल इस मामले में दुमका नगर थाना कुछ भी कहने से परहेज कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola