लाठी-डंडे से नहीं चलती सरकार : लोइस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Feb 2016 8:48 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन व नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा है कि सरकार लाठी डंडे से नहीं चलती. सरकार कानून से चलती है. पत्रकारों से बातचीत में डॉ लोइस ने कहा कि शासन-प्रशासन अभी अच्छा काम कर रहा है. भ्रष्टाचार […]
विज्ञापन
दुमका : समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन व नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा है कि सरकार लाठी डंडे से नहीं चलती.
सरकार कानून से चलती है. पत्रकारों से बातचीत में डॉ लोइस ने कहा कि शासन-प्रशासन अभी अच्छा काम कर रहा है. भ्रष्टाचार है, लेकिन यह बहुत वर्तमान सरकार में बहुत घटा है. सरकार की एजेंसिया भ्रष्ट पदाधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई कर रही है. ऐसे में सभी को एक नजरिये से देखना सही नही है. डॉ लोइस ने कहा कि योजना बनाओ अभियान को मूर्ख बनाओ अभियान कहने वाले के पास विजन की कमी है और वे खुद मूर्ख हैं, इसलिए ऐसी बात कह रहे हैं.
योजना बनाओ अभियान सरकार का सबसे महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है, जिसे ग्रामीण जनता भी सराह रही है. इस अभियान के जरिये वे अपने क्षेत्र के लिए जरूरत व प्राथमिकता के आधार योजनायें बना रहे हैं. इससे बिचौलिया प्रथा भी खत्म होगा. उल्लेखनीय है कि झामुमो के एक सभा को संबोधित करते हुए मंच से अपने समर्थकों को सुप्रीमो शिबू सोरेन ने काम न करने वाले पदाधिकारियों पर लाठी उठाने की बात कही थी और नेता प्रतिपक्ष से सरकार की योजना बनाओ अभियान को मूर्ख बनाओ अभियान कहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










