परियोजनाकर्मियों का आंदोलन जारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Feb 2016 8:47 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : झारखंड शिक्षा परियोजना कर्मी संघ के जिला एवं प्रखंडस्तर के तमाम कर्मियों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी रहा. 18 जनवरी से चले आ रहे इस आंदोलन को राज्य परियोजना संघ के आह्वान पर और धारदार बनाने तथा घोषित कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया गया. संघ के नेता सुमंत कुमार ने […]
विज्ञापन
दुमका : झारखंड शिक्षा परियोजना कर्मी संघ के जिला एवं प्रखंडस्तर के तमाम कर्मियों का आंदोलन 20वें दिन भी जारी रहा. 18 जनवरी से चले आ रहे इस आंदोलन को राज्य परियोजना संघ के आह्वान पर और धारदार बनाने तथा घोषित कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया गया.
संघ के नेता सुमंत कुमार ने बताया कि हड़ताल की वजह से प्रखंड व जिलास्तर पर परियोजना से संबंधित तमाम कार्य ठप पड़ गये हैं. सर्व शिक्षा अभियान के तहत संचालित कार्यक्रम, वार्षिक कार्य योजना एवं बजट के निर्माण, पारा शिक्षकों के मानदेय भुगतान एवं बाल समागम कार्यक्रम प्रभावित है.
शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन के कार्यक्रम में संजीव कुमार मिश्र, मार्शल टुडू, सुबोल चंद्र कपूर, मनोज कुमार अंबष्ट, रामसुंदर शर्मा, मिनी टुडू, स्टेफी कुमारी, रजिया हीलकमर, नीरज कुमार, अशोक कुमार, राजेश कुमार, सियोन किंडो, मुकेश कुमार आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










