आचार संहिता उल्लंघन मामले में हेमंत सोरेन अदालत में पेश

Published at :05 Feb 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
आचार संहिता उल्लंघन मामले में हेमंत सोरेन अदालत में पेश

दुमका कोर्ट : विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में गुरूवार को पूर्व सीएम हेमंत सोरेन अदालत में पेश हुए. नगर थाना कांड संख्या 294/14 में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राधाकृष्ण के न्यायालय में श्री सोरेन पेश हुए. न्यायालय ने उनके विरूद्ध 16 जनवरी को सम्मन जारी किया था. 27 नवंबर 2014 को […]

विज्ञापन

दुमका कोर्ट : विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में गुरूवार को पूर्व सीएम हेमंत सोरेन अदालत में पेश हुए. नगर थाना कांड संख्या 294/14 में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राधाकृष्ण के न्यायालय में श्री सोरेन पेश हुए. न्यायालय ने उनके विरूद्ध 16 जनवरी को सम्मन जारी किया था. 27 नवंबर 2014 को दुमका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खिजुरिया में हेमंत सोरेन के द्वारा आमसभा की गई थी. जिसकी अनुमति नहीं ली गई थी.

घटना को लेकर एसडीएम सह आदर्श आचार संहिता कोषांग के वरीय पदाधिकारी सुधीर कुमार ने भादवि की धारा 143, 188 एवं आरपी एक्ट की धारा 126 के तहत हेमंत सोरेन के विरूद्ध 28 नवंबर 2014 को नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. पुलिस ने अनुसंधान के पश्वचात हेमंत सोरेन के विरूद्ध आरोप पत्र समर्पित किया. श्री सोरेन 3 फरवरी 2015 को न्यायालय से जमानत लिया था. न्यायालय ने 28 मई 2015 को श्री सोरेन के विरूद्ध संज्ञान लिया और 16 जनवरी को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए समन जारी किया था. न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 29 मार्च का तिथि मुकर्रर किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola