तंबाकू के सेवन से कैंसर का खतरा

Published at :05 Feb 2016 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
तंबाकू के सेवन से कैंसर का खतरा

दुमका : विश्व कैंसर दिवस पर गुरुवार को दुमका एवं आसपास के जिलों के भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के परिसर में एक मेडिकल कैंप आयोजित किया गया. इसीएचएस पॉली क्लीनिक देवघर द्वारा आयोजित शिविर में भारी संख्या में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों का जहां एसीएचएस के लिए […]

विज्ञापन

दुमका : विश्व कैंसर दिवस पर गुरुवार को दुमका एवं आसपास के जिलों के भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के परिसर में एक मेडिकल कैंप आयोजित किया गया. इसीएचएस पॉली क्लीनिक देवघर द्वारा आयोजित शिविर में भारी संख्या में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों का जहां एसीएचएस के लिए पंजीकरण किया गया, वहीं इसके जरिये नि:शुल्क चिकित्सक एवं स्वास्थ्य सुविधा की मिलने वाली जानकारी दी गयी.

अवसर पर जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी सह अवकाश प्राप्त कमांडर मथुरानंदन घोष ने भूतपूर्व सैनिकों व इसीएचएस के मेडिकल टीम का स्वागत किया गया. इस मेडिकल कैंप में मेजर डॉ एके सिन्हा, डॉ पूजा प्रियम, डॉ अभिजीत तथा स्थानीय चिकित्सक डॉ मृदला विभाकर की टीम ने स्वास्थ्य जांच की तथा परामर्श दिया. सीएचएस देवघर के प्रभारी कर्नल पीके सिन्हा ने संबंधित सुविधाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया.

आयोजन में इनकी रही अहम भूमिका : आयोजन को सफल बनाने में इसीएचएस पोली क्लीनिक देवघर के कर्नल पीके सिन्हा, जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी एमएन घोष, कार्यालय अधीक्षक सूबेदार शिवनारायण साहू, पूर्व सार्जेट निरंजन प्रसाद महतो, राजीव कुमार, विलेश यादव, केशव प्रसाद, लाल सिंह, बीके सिंह, अखिलेश, पप्पू, अर्पणा, सावित्री देवी आदि की भूमिका अहम रही. सैंकड़ो भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों ने नि:शुल्क जांच करायी व दवा प्राप्त किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola