संताल में खोलेंगे आयुध कारखाना

Published at :04 Feb 2016 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
संताल में खोलेंगे आयुध कारखाना

देवघर : रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने देवघर कॉलेज मैदान में योजना बनाओ अभियान की संगोष्ठी में शिरकत की. सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने संताल के विकास के प्रति गंभीरता दिखायी. उन्होंने कहा कि झारखंड में चिराग तले अंधेरा वाली कहावत चरितार्थ होती है. यहां माइंस हैं, मिनरल्स हैं, अकूत प्राकृतिक संपदा […]

विज्ञापन

देवघर : रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने देवघर कॉलेज मैदान में योजना बनाओ अभियान की संगोष्ठी में शिरकत की. सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने संताल के विकास के प्रति गंभीरता दिखायी. उन्होंने कहा कि झारखंड में चिराग तले अंधेरा वाली कहावत चरितार्थ होती है. यहां माइंस हैं, मिनरल्स हैं, अकूत प्राकृतिक संपदा है, मेहनती लोग हैं, फिर भी यहां के लोग गरीब हैं. उन्होंने कहा कि सांसद निशिकांत दुबे ने इस क्षेत्र की गरीबी, बेरोजगारी, पलायन, विस्थापन को ध्यान में रखकर आयूध कारखाना, सैनिक स्कूल, मिलिट्री स्टेशन व डीआरडीओ के एक्सपेंशन की मांग की है.

ये सभी मांग वर्ष 2017 तक रक्षा मंत्रालय पूरा करेगी. कुछ काम 2016 में और शेष काम 2017 तक पूरा कर ली जायेगी. सूचना दी गयी है कि जमीन यहां उपलब्ध है. इसलिए रक्षा मंत्रालय की टीम एक माह के अंदर यहां आयेगी और जमीन, मिट्टी सहित अन्य जो जांच की प्रक्रिया है पूरी करेगी.

देवघर में खुलेगा सैनिक रिक्रूटमेंट सेंटर : रक्षा मंत्री ने कहा कि सांसद ने सब कुछ मांगा लेकिन इस इलाके के युवक काफी दक्ष और मेहनती हैं, उनके लिए सैनिक रिक्रूटमेंट सेंटर नहीं मांगा. वे इस इलाके में सैनिक रिक्रूटमेंट सेंटर की स्थापना भी करेंगे. जिससे इस इलाके के युवक-युवतियां सैनिक भरती में शामिल होकर देश की सेवा कर सकेंगे.
फैक्टरी का काम शुरू होते ही दक्ष कर्मी भी बनायेंगे : उन्होंने कहा कि सिर्फ फैक्टरी दे देने से नहीं होगा. क्योंकि स्किल कर्मी नहीं रहेंगे तो यहां की फैक्टरी में बाहर के कर्मी काम करेंगे. इसलिए जैसे ही फैक्टरी की नींव रखी जायेगी, उसकी जरूरत के हिसाब से दक्ष कर्मियों को कौशल विकास के तहत ट्रेनिंग करवाकर तैयार किया जायेगा,
संताल में खोलेंगे…
ताकि जब फैक्टरी तैयार हो जायेगा तो इस फैक्टरी में यहां के लोगों को ही रोजगार मिले.
योजना बनाओ अभियान से गांवों को मिलेगा फायदा
रक्षा मंत्री ने कहा कि योजना बनाओ अभियान 10-15 साल पहले उन्होंने गोवा में शुरू किया था. नीति आयोग ने इसको प्राथमिकता दी है. झारखंड शायद देश का पहला राज्य होगा जो गांव की योजना गांव में बना रहा है. इससे गांव के विकास को गति मिलेगी. इसके लिए सीएम सहित पूरी सरकार बधाई के पात्र हैं. इस अवसर पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, मंत्री लोइस मरांडी, विधायक नारायण दास ने संबोधित किया. मंच पर विधायक बादल पत्रलेख, गृह सचिव एनएन पांडेय
, ग्रामीण विकास विभाग के विशेष सचिव निजलिन गप्पा, जिप अध्यक्ष रीता देवी, स्पेशल डीजी अनुराग गुप्ता,आयुक्त एनके मिश्रा, डीआइजी डीबी शर्मा, डीसी अरवा राजकमल, एसपी ए विजयालक्ष्मी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे. इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने चार पंचायत टाभाघाट, माणिकपुर, धरवाडीह और गिधनी पंचायत की योजना बनाओ अभियान के प्रतिनिधियों से पूरी जानकारी ली. उनसे योजना के संदर्भ में पूरी बात सुनी. रक्षा मंत्री ने योजना बनाओ अभियान की प्रशंसा की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola