13 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, मामला दर्ज

दलाही : मसलिया थाना क्षेत्र के बांसजोड़ा गांव में एक नाबालिग लड़की से युवक ने दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. आरोपित युवक की पहचान कर ली गयी है, वह शिकारीपाड़ा थाना अंतर्गत कारिकन्दर गांव का रहने वाला है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक 19 जनवरी को मनोज मिर्धा नामक यह युवक अपने बहनोई के […]
दलाही : मसलिया थाना क्षेत्र के बांसजोड़ा गांव में एक नाबालिग लड़की से युवक ने दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. आरोपित युवक की पहचान कर ली गयी है, वह शिकारीपाड़ा थाना अंतर्गत कारिकन्दर गांव का रहने वाला है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक 19 जनवरी को मनोज मिर्धा नामक यह युवक अपने बहनोई के घर आया था. इसके बाद उसकी नजर बहनोई के घर के पड़ोस की 13 वर्षीय एक नाबालिग लड़की पर पड़ी, जो शाम करीब 7 बजे घर में अकेली थी. मौका पाकर मिठुन मिर्धा का साला मनोज मिर्धा पहुंच गया और उसके मुंह में कपड़ा ठूस कर जबरन दुष्कर्म किया. मसलिया थाना में पीड़िता के बयान पर सोमवार को कांड संख्या 05/15 में भादवि की धारा 376 एवं 4 पीओसीएसओ के तहत मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










