नहीं बाटेंगे पोशाक

Published at :03 Feb 2016 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
नहीं बाटेंगे पोशाक

कुंडहित : विकास भवन में बीइओ नरेश दास की अध्यक्षता में गुरुगोष्ठी हुई. बैठक में शिक्षकों ने पोशाक वितरण, चावल तथा एमडीएम में मेनू दर को लेकर जमकर हंगामा किया. शिक्षकों ने पोशाक के आवंटन को लेकर विभाग को जमकर खरी-खोटी सुनायी. कहा कि हर बार विभाग मनमाने तरीके से पोशाक वितरण में बच्चों के […]

विज्ञापन

कुंडहित : विकास भवन में बीइओ नरेश दास की अध्यक्षता में गुरुगोष्ठी हुई. बैठक में शिक्षकों ने पोशाक वितरण, चावल तथा एमडीएम में मेनू दर को लेकर जमकर हंगामा किया. शिक्षकों ने पोशाक के आवंटन को लेकर विभाग को जमकर खरी-खोटी सुनायी. कहा कि हर बार विभाग मनमाने तरीके से पोशाक वितरण में बच्चों के अनुपात से कम रािश का आवंटन भेजती है. जिससे शिक्षकों को परेशानी होती है. कुछ बच्चों को पोशाक मिलेगा और कुछ छूट जायेंगे.

जिससे अभिभावकों के गुस्से का शिकार शिक्षक होंगे. कुंडहित प्रखंड में दर्जनों ऐसे विद्यालय है, जहां बच्चों के अनुपात में आवंटन की राशी कम भेजी गयी है. शिक्षकों ने ऐसे में पोशाक वितरण नहीं करने का निर्णय लिया. वहीं एमडीएम मेनू दर को लेकर भी शिक्षकों ने नाराजगी जतायी. वर्ग एक से पांच तक के बच्चों के लिये तीन रुपया 78 पैसा है, जो नाकाफी है. कहा कि एक अंडे का मूल्य छह रुपया है तो कैसे एमडीएम शिक्षक खिलायेंगे. वहीं चावल के लिये सिर्फ वर्ग एक से पांच तक का ही आवंटन मिलने से भी शिक्षकों ने नाराजगी जतायी. मौके पर शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola