गुरुजी को सुनने के लिए देर रात तक डटे रहे लोग

Published at :03 Feb 2016 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
गुरुजी को सुनने के लिए देर रात तक डटे रहे लोग

दुमका : झामुमो के 37वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन गांधी मैदान में खुले आसमान के नीचे किया गया था. संताल परगना के लगभग हर जिले व हर पंचायत से आये ग्रामीण महिला, पुरुष, बच्चे-बच्चियां देर रात तक ठंड के बावजूद मैदान में डटे रहे. कार्यकर्ता गुरुजी को सुनने के लिए बेताब थे. मंच को […]

विज्ञापन

दुमका : झामुमो के 37वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन गांधी मैदान में खुले आसमान के नीचे किया गया था. संताल परगना के लगभग हर जिले व हर पंचायत से आये ग्रामीण महिला, पुरुष, बच्चे-बच्चियां देर रात तक ठंड के बावजूद मैदान में डटे रहे. कार्यकर्ता गुरुजी को सुनने के लिए बेताब थे.

मंच को छोड़ शेष मैदान में छावनी की व्यवस्था नहीं थी. पार्टी की ओर से इतनी राहत दी गयी थी कि पूरे मैदान में जगह-जगह कोयले की अंगिठी का प्रबंध किया गया था. हालांकि ठंड पिछले दो-तीन दिनों से कम थी, लिहाजा गांव-देहात से आये लोगों के लिए यह राहत रही.

डीटीएच पर प्रसारित होता रहा कार्यक्रम
झारखंड मुक्ति मोरचा का यह संताल परगना का सबसे बड़ा राजनीतिक आयोजन था. लिहाजा इसे भव्य बनाने में पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ती. इस बार भी झामुमो के हाईटेक तैयारी का असर मैदान में दिखा. मंच में बैक ड्राप पर जहां विशाल स्क्रीन लगाये गये थे, वहीं मंच के अलग-अलग कोनो में भी बड़े-बड़े आकार के उंचे उंचे स्थान पर स्क्रीन लगाये गये थे.
ताकि भीड़ में शामिल लोग किसी भी कोने से मंच पर या फिर सांस्कृतिक मंच पर चल रहे कार्यक्रम की हर गतिविधि दिख सके. मजे की बात रही इस बार डीटीएच पर भी झामुमो के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होता रहा. सीधा प्रसारण होने की वजह से शहर के अधिकांश लोगों ने घर बैठे ही स्थापना दिवस पर झामुमो नेताओं का भाषण सुना.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola