जल्द शुरू होगी पाइप लाइन से पेयजलापूर्ति

Published at :03 Feb 2016 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
जल्द शुरू होगी पाइप लाइन से पेयजलापूर्ति

रानीश्वर प्रखंड के दर्जनों गांव में पूरा हो चुका है पाइप लाइन का काम दुमका व रानीश्वर प्रखंड के करीब दो दर्जन गांवों को मिलेगी सुविधा रानीश्वर : मसानजोर डैम के जलाशय से रानीश्वर प्रखंडवासियों को बहुत जल्द पाइप लाइन के माध्यम से पेयजलापूर्ति की जायेगी. ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना का काम लगभग पूरा हो चुका […]

विज्ञापन

रानीश्वर प्रखंड के दर्जनों गांव में पूरा हो चुका है पाइप लाइन का काम

दुमका व रानीश्वर प्रखंड के करीब दो दर्जन गांवों को मिलेगी सुविधा
रानीश्वर : मसानजोर डैम के जलाशय से रानीश्वर प्रखंडवासियों को बहुत जल्द पाइप लाइन के माध्यम से पेयजलापूर्ति की जायेगी. ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना का काम लगभग पूरा हो चुका है और इसका अभी ट्रायल चल रहा है. मसानजोर जलाशय में धाजापाड़ा के पास 18 करोड़ रुपये की लागत पर ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना के तहत प्लांट लगाया गया है. उस प्लांट से दुमका व रानीश्वर प्रखंड के करीब दो दर्जन गांवों को पेयजलापूर्ति की जायेगी.
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता सतीश चंद्र मंडल ने बताया कि दुमका प्रखंड के धोवाडंगाल, धाजापाड़ा, मसानजोर, नाड़ातला, बांदरकोंदा, मंगलापोखर, रानीबहाल, मुरजोड़ा, देवानबाड़ी, रानीश्वर प्रखंड के सादीपुर, हुसैनपुर, हकिगतपुर, तसरकाटा, कुमिरदहा, महिषबथान, बाखरतली, रघुनाथपुर, पाथरा, रानीश्वर, बडा कामती, छोटा कामती, पडिहारपुर, चककमरदहा व एकतला गांव के ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध करायी जायेगी. इन गांवों तक पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola