ओ मेरे दिल के चैन..चैन आये...

Published at :11 Jan 2016 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
ओ मेरे दिल के चैन..चैन आये...

प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक देव बिहारी शर्मा, दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा समेत अनुमंडल पदाधिकारी जीशान कमर हुए मुख्य रूप से शरीक दुमका : दुमका जिला पुलिस द्वारा रविवार को मसानजोर में मयुराक्षी नदी के तट पर वनभोज का आयोजन किया गया. इस वनभोज में संताल परगना प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक देव […]

विज्ञापन

प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक देव बिहारी शर्मा, दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा समेत अनुमंडल पदाधिकारी जीशान कमर हुए मुख्य रूप से शरीक

दुमका : दुमका जिला पुलिस द्वारा रविवार को मसानजोर में मयुराक्षी नदी के तट पर वनभोज का आयोजन किया गया. इस वनभोज में संताल परगना प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक देव बिहारी शर्मा, दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी जीशान कमर मुख्य रूप से मौजूद थे.
एसपी विपुल शुक्ला ने इन अतिथियों की मेजबानी की. इस अवसर पर पुलिस के तमाम पदाधिकारियों-जवानों के साथ-साथ एसएसबी और झारखंड जगुवार के जवान भी शामिल हुए. लोगों ने साथ बैठकर वनभोज का आनंद लिया तथा जमकर नाचे-गाये.
इस अवसर पर दुमका के इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद चौधरी, मुफस्सिल के विरेंद्र कुमार सिंह, जरमुंडी के मनोज कुमार ठाकुर, शिकारीपाड़ा के अजय केशरी, एसआई शैलेंद्र पांडेय, डॉ अजय कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, प्रमोद सिन्हा, फाल्गुनी पासवान, तकनीकी शाखा के संतोष कुमार सिंह, झारखंड पुलिस मेंस एसोसियेशन के वाल्मिकी पाठक वगैरह मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola