ट्रक की चपेट में आयी मारुति चालक सहित दो घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jan 2016 9:07 AM (IST)
विज्ञापन

शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर एक मारूती ट्रक की चपेट में आ गयी. जिससे वाहन के चालक समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये और मारूती भी क्षतिग्रस्त हो गयी. यह दुर्घटना नागलभंगा के पास हुई. उक्त ट्रक में चिप्स लोड था. दुर्घटना में दुमका निवासी राजेन्द्र […]
विज्ञापन
शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर एक मारूती ट्रक की चपेट में आ गयी. जिससे वाहन के चालक समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये और मारूती भी क्षतिग्रस्त हो गयी. यह दुर्घटना नागलभंगा के पास हुई. उक्त ट्रक में चिप्स लोड था.
दुर्घटना में दुमका निवासी राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल व गिलानपाड़ा, दुमका निवासी चालक दिलीप कुमार राय घायल हो गये हैं, जिन्हें इलाज के लिए मोहुलपाहाड़ी मसीही अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा क्षतिग्रस्त कार (जेएच 04ए 4895) को जब्त कर थाने लायी. जानकारी के अनुसार कार दुमका से मलुटी की ओर जा रही थी, तभी सरसडंगाल की ओर से चिप्स लेकर आ रहे दस पहिया ट्रक की चपेट में उक्त मारूती नागलभंगा के पास आ गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










