न्यायालय में दर्ज हुआ लड़की का बयान

Published at :07 Jan 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
न्यायालय में दर्ज हुआ लड़की का बयान

दुमका कोर्ट : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के लखनुपर गांव से सितंबर 2015 में दो लड़कियों को शादी कराने के नाम पर बहला फुसलाकर बेचने की नियत से भगा ले जाने के मामले में एएचटीयू थाना कांड संख्या 05/15 में मुफस्सिल थाना थाना क्षेत्र के शहरघाटी के पलटन बास्की और उसकी पत्नी मीना मरांडी के विरूद्ध […]

विज्ञापन

दुमका कोर्ट : शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के लखनुपर गांव से सितंबर 2015 में दो लड़कियों को शादी कराने के नाम पर बहला फुसलाकर बेचने की नियत से भगा ले जाने के मामले में एएचटीयू थाना कांड संख्या 05/15 में मुफस्सिल थाना थाना क्षेत्र के शहरघाटी के पलटन बास्की और उसकी पत्नी मीना मरांडी के विरूद्ध 9 अक्तूबर 2015 को मामला दर्ज हुआ था. पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

बरामद दोनों लड़की को बुधवार को सीजेएम के न्यायाम में बयान दर्ज कराने के लिए प्रस्तुत किया गयात्र जानकारी के अनुसार लड़की ने न्यायालय को बताया कि पलटन बास्की और मीना मरांडी उसके पहुंचे और लोहरदगा में बिजनेसमैन से शादी कराने की बात कहकर फसलाकर अपने साथ ले गया. लेकिन पलटन बास्की लोहरदगा न ले जाकर उसे राजस्थान के सुरतगढ़ ले गया और वहां बोला कि जिस लड़के से शादी होने वाली थी, वह दूसरी लड़की से फंसा है.

उसके भाई से शादी करा देंगे, जिससे लड़की ने इनकार कर दिया. जिस घर में ले गया, वहां 4 लोग और दो महिला पहले से मौजूद थीं. वहां उन लोगों द्वारा किये जा रहे खरीद बिक्री की बात सुनकर वह समझ गयी कि उसके साथ धोखा हुआ है. वहां से वह किसी तरह भाग निकली. तभी एक महिला ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह किसी के हाथ नहीं आयी. इसके बाद वह भागकर सूरतगढ़ थाना पहुंच गई, उसे रास्ते में उसकी बहन भी मिल गयी थी, दोनों थाना पहुंचे और सारी बात बतायी और अपने घर वालों को फोन पर सूचना दे दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola