डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार घायल, बाइक क्षतिग्रस्त

Published at :06 Jan 2016 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार घायल, बाइक क्षतिग्रस्त

शिकारीपाड़ा : दुमका रामपुरहाट मुख्य पथ पर शिकारीपाड़ा में पेट्रोल पंप के पास डंपर की चपेट में आकर एक बाइक सवार घायल हो गया. चिप्स लोड डंपर (जेएच17 जी 3404) के चपेट मे आकर बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही एएसआइ केएन मिश्रा व रमेश एक्का घटनास्थल पर पहुंचे तथा […]

विज्ञापन

शिकारीपाड़ा : दुमका रामपुरहाट मुख्य पथ पर शिकारीपाड़ा में पेट्रोल पंप के पास डंपर की चपेट में आकर एक बाइक सवार घायल हो गया. चिप्स लोड डंपर (जेएच17 जी 3404) के चपेट मे आकर बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही एएसआइ केएन मिश्रा व रमेश एक्का घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायल बाइक सवार को इलाज के लिए भेजवाया. सड़क दुर्घटना घायल की पहचान रामगढ़ प्रखंड के डांडो निवासी कार्तिक दत्त के रूप में हुई है. इसके बाद पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक और डंपर को थाना ले आयी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार कार्तिक दत्त रामपुरहाट की ओर जा रहा था तभी शिकारीपाड़ा गांव में पेट्रोल पंप के पास सरसडंगाल की ओर से चिप्स लोड लेकर आ रहे उक्त डंपर के चपेट में आ गया. जिससे बाइक सवार घायल और बाइक क्षतिग्रस्त हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola