????? ??? ?????? ???????? ?? ?????? ?? ???? ???????, ????? ???? ???? ??? ???????

Published at :22 Dec 2015 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
????? ??? ?????? ???????? ?? ?????? ?? ???? ???????, ????? ???? ???? ??? ???????

दुमका में झारखंड हाइकोर्ट की खंडपीठ की होगी स्थापना, शीघ्र शुरू होगा भवन निर्माणकेंद्रीय विधि व न्याय मंत्रालय के पास है राज्य का प्रस्तावचतुर्थ झारखंड विधानसभा भी पारित कर चुका है प्रस्तावराणा प्रतापरांची : राज्य की उप राजधानी दुमका मुख्यालय में झारखंड हाइकोर्ट की खंडपीठ (डबल बेंच) की स्थापना होगी. खंडपीठ की स्थापना के लिए […]

विज्ञापन

दुमका में झारखंड हाइकोर्ट की खंडपीठ की होगी स्थापना, शीघ्र शुरू होगा भवन निर्माणकेंद्रीय विधि व न्याय मंत्रालय के पास है राज्य का प्रस्तावचतुर्थ झारखंड विधानसभा भी पारित कर चुका है प्रस्तावराणा प्रतापरांची : राज्य की उप राजधानी दुमका मुख्यालय में झारखंड हाइकोर्ट की खंडपीठ (डबल बेंच) की स्थापना होगी. खंडपीठ की स्थापना के लिए झारखंड सरकार ने केंद्रीय कानून व विधि मंत्रालय को अनुमोदन देने का आग्रह किया है. पत्र के साथ चतुर्थ झारखंड विधानसभा के प्रथम सत्र में दुमका में खंडपीठ की स्थापना के लिए पारित प्रस्ताव को भी भेजा गया है. कहा गया है कि पारित प्रस्ताव और बिहार पुनर्गठन अधिनियम-2000 के भाग-चार की धारा-25(2) के आलोक में झारखंड हाइकोर्ट की खंडपीठ की स्थापना की जा सकती है. खंडपीठ की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री व मुख्य न्यायाधीश भी अपनी सहमति दे चुके है. इसके लिए जरूरी जमीन का अधिग्रहण भी किया जा रहा है. हाइकोर्ट बिल्डिंग का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने की संभावना है.वर्ष 2003 से चल रही है प्रक्रियादुमका में हाइकोर्ट की खंडपीठ की स्थापना के लिए 12 वर्षों से प्रक्रिया चल रही है. राज्य सरकार ने वर्ष 2003 में प्रक्रिया शुरू की थी. खंडपीठ का स्थापना संताल परगना के लोगों की आवश्यकता है. लगभग 12000 से अधिक मामले हाइकोर्ट में लंबित है. 29 सितंबर 2013 को राज्य के विधि विभाग ने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिख कर डीपीआर व भवन निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार करने को कहा था.क्यों जरूरी है खंडपीठ की स्थापनासंताल परगना का क्षेत्र राजधानी रांची से काफी दूर अवस्थित है. हाइकोर्ट में मुकदमा लड़ने के लिए लोगों को रांची आने में काफी दूरी तय करनी पड़ती है. मुकदमे के सिलसिले में लोगों को बार-बार रांची आना पड़ता है. इस कारण लोगों को अनावश्यक रूप से श्रम व धन खर्च करना पड़ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola