?????? ?? ?? ?? ????? ?? ??? ????? ?? ???? ??? ?????

Published at :19 Dec 2015 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
?????? ?? ?? ?? ????? ?? ??? ????? ?? ???? ??? ?????

सरकारी दर से कम मूल्य पर धान बेचने को विवश हैं किसाननोनीहाट में धान क्रय केंद्र खोलने की मांग प्रतिनिधि, नोनीहाटजरमुंडी प्रखंड के नोनीहाट लैम्पस अंतर्गत 82 गांव के किसान सरकारी मूल्य से कम दाम पर धान बेचने को विवश हैं. इसलिये किसानों ने प्रशासन से नोनीहाट में धान क्रय केंद्र खोलने की मांग की […]

विज्ञापन

सरकारी दर से कम मूल्य पर धान बेचने को विवश हैं किसाननोनीहाट में धान क्रय केंद्र खोलने की मांग प्रतिनिधि, नोनीहाटजरमुंडी प्रखंड के नोनीहाट लैम्पस अंतर्गत 82 गांव के किसान सरकारी मूल्य से कम दाम पर धान बेचने को विवश हैं. इसलिये किसानों ने प्रशासन से नोनीहाट में धान क्रय केंद्र खोलने की मांग की है. इस लैम्पस के अंतर्गत 82 गांव के किसान हैं जो इस बार अपनी मेहनत के उपज का सरकारी दर नही ले पायेंगे. इसका कारण यह है कि जिला प्रसाशन का नया निर्णय, जिसके तहत जरमुंडी प्रखंड के दो लैम्पस जरमुंडी और सहारा को धान क्रय केन्द्र बनाया गया है. ऐसे में नोनीहाट लैम्पस के 82 गांव के किसान 15 किलोमीटर दूर जरमुंडी और 25 किलोमीटर दूर सहारा धान बेचने जायेंगे. जो छोटे-छोटे किसानो के लिए संभव नही है और हाट-बाजार में बिचौलिया के हाथो नौ सौ रुपये क्विंटल बेचने को विवश है. जबकि सरकारी दर 1410 रुपये क्विंटल खरीदा जायेगा और बोनस अलग से मिलेगा. वर्ष 2011- 12 में यहा धान क्रय केंद्र खुला था और किसानों को लाभ भी हुआ था. ऐसे में केंद्र के नही खुलने से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा. किसानों में इसे लेकर प्रसाशन के खिलाफ काफी आक्रोश भी देखा जा रहा है. किसान संतोष साह, सत्यनारायण यादव , सुरेश मांझी, परिमल पंजियारा ने प्रशासन से नोनीहाट में भी धान क्रय केंद्र खोलने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola