???? ?? ????? ????? ?? ???? ?????? ???????? ?????

गांव के समग्र विकास के लिये सक्रिय भागीदारी जरूरी योजना बनाओ अभियान कार्यशाला में बीडीओ ने कहाफोटो : 19 जाम 05 प्रतिनिधि, नाला विकास भवन में ग्रामीण विकास विभाग की पहल पर योजना बनाओ अभियान कार्यशाला में बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल तथा रिसोर्स ट्रेनर सोहराब अली ने क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर प्रकाश डाला. […]
गांव के समग्र विकास के लिये सक्रिय भागीदारी जरूरी योजना बनाओ अभियान कार्यशाला में बीडीओ ने कहाफोटो : 19 जाम 05 प्रतिनिधि, नाला विकास भवन में ग्रामीण विकास विभाग की पहल पर योजना बनाओ अभियान कार्यशाला में बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल तथा रिसोर्स ट्रेनर सोहराब अली ने क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर प्रकाश डाला. क्रम में बीडीओ श्री जायसवाल ने कहा कि गांव के समग्र विकास के लिये सक्रिय भागीदारी करें. कहा कि इस वर्ष झारखंड के सभी गांवों में योजना बनाओ अभियान क्रियान्वित होगी. जिसमें ग्रामीण अपने संसाधनों, आजीविकाओं व जरूरतों पर आधारित संपूर्ण ग्राम विकास परियोजना बनायेंगे. क्रम में प्राशिक्षक सोहराब अली ने अभियान के उद्देश्यों व नियोजन से लोगों को अवगत कराया. साथ ही अंतिम व्यक्ति की आजीविका का डाटाबेस तैयार करने पर बल दिया. ग्राम पंचायत द्वारा ग्रामस्तरीय प्लानिंग का संचालन किया जायेगा. हर ग्राम पंचायत में एक पंचायत प्लानिंग टीम का गठन होगा. जिसमें कम से कम पांच सदस्य हाेंगे. कार्यशाला में बीपीओ मरियस मुर्मू, जीपीएस अनील कुमार, बीसीओ जोन मरांडी, सहायक अभियंता निखील साहा, सरजू रविदास, चंचल दास, विश्वजीत दूबे, नारायण बादयकर, सोमनाथ मंडल, एचएन शर्मा सहित अन्य पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, मैट आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










