????? ??????-2// ?????? ?????? ??? ????????? ?? ????? ???? ?????

Published at :18 Dec 2015 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
????? ??????-2// ?????? ?????? ??? ????????? ?? ????? ???? ?????

चुनाव परिणाम-2// आमगाछी पंचायत में प्रत्याशी ने निकला विजय जुलूस प्रतिनिधि, दलाही मसलिया प्रखंड के आमगाछी पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य के समर्थको ने शुक्रवार को गर्मजोशी के साथ विजय जुलूस निकाला. ़इस दौरान नवनिर्वाचित मुखिया लुगनी मुर्मू एवं पंचायत समिति सदस्य सरस्वती टुडू के समर्थको ने एक दूसरे को गुलाल लगाया […]

विज्ञापन

चुनाव परिणाम-2// आमगाछी पंचायत में प्रत्याशी ने निकला विजय जुलूस प्रतिनिधि, दलाही मसलिया प्रखंड के आमगाछी पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य के समर्थको ने शुक्रवार को गर्मजोशी के साथ विजय जुलूस निकाला. ़इस दौरान नवनिर्वाचित मुखिया लुगनी मुर्मू एवं पंचायत समिति सदस्य सरस्वती टुडू के समर्थको ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और गले मिलते हुए मिठाई खिलाई. साथ ही आतिशबाजी करते हुये खुब जश्न मनाया़ मुखिया लुगनी मुर्मू त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2010 में भी पंचायत आमगाछी से विजय हुयी थी और इस बार भी निकटतम प्रतिद्वंदी को करारी मात देते हुये 1130 मत के अंतर से विजय हुई हैं. मुखिया लुगनी मुर्मू पंचायत के सभी गांव में पहुंचकर अपने मतदाताओं के प्रति आभार जताया और उनका अभिनंदन किया. आदिवासी बहुल गांवों में आदिवासी रीति रिवाज के साथ मुखिया का पैर धुलाया. जुलूस में प्रकाश पांडेय,जीतेद्र नाथ साधु,सुभाष साधु काजल साधु, उत्तम गोरांई,संपद साधु, विश्वजीत हेम्ब्रम, दिलीप टुडू, विकास पांडेय,विष्णु राय आदि समर्थक मौजूद थे़…………………………..फोटो18 दलाही 01जुलूस में शामील समर्थक व जनप्रतिनिधि,……………………………16 तक अप्रत्यक्ष निर्वाचन पूरा करने का निर्देश जामा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतगणना कार्य पूरा हो गया है. पंचायत के वार्ड प्रतिनिधियों से प्रत्येक पंचायत में एक उप मुखिया, पंचायत समिति सदस्यों में से प्रखंडस्तर पर एक प्रमुख एवं एक उपप्रमुख का अप्रत्य निर्वाचन होना है. जिसकी तिथि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 16 जनवरी तक सभी स्तर का अप्रत्यक्ष चुनाव पूरा करने का निर्देश जारी किया है…………………………..निर्वाचित सदस्यों की एकत्रित की जा रही है जानकारी जामा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी पदों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए एक प्रपत्र भराया जा रहा है. जिसमें प्रतिनिधि के पद, पूरा नाम, आधार कार्ड नंबर, जन्मतिथि, लिंग, जाति, ब्लड ग्रुप, शैक्षणिक योग्यता एवं आर्थिक सिथति की विस्तृत जानकारी के बारे में ब्योरा मांगी गयी. जिसम प्रखंड कार्यालय में सभी से प्रपत्र भरकर जमा करने का निर्देश जारी बीडीओ विवेक कुमार समुन ने किया है. …………………………

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola