?????? ??? ?? ???? ?? ??? ??????? ??? ???? ???

खलिहान में आग लगने से तीस क्विंटल धान जलकर खाक प्रतिनिधि, बासुकिनाथ जरमुंडी थानांतर्गत पुतलीडाबर पंचायत के पतसारा गांव में बीती देर रात विश्वनाथ मंडल के खलिहान में आग लगने से हजारों रुपये के धान का फसल बर्बाद हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से पंप सेट द्वारा आग बुझाया जा सका. देर रात्रि आग लगने […]
खलिहान में आग लगने से तीस क्विंटल धान जलकर खाक प्रतिनिधि, बासुकिनाथ जरमुंडी थानांतर्गत पुतलीडाबर पंचायत के पतसारा गांव में बीती देर रात विश्वनाथ मंडल के खलिहान में आग लगने से हजारों रुपये के धान का फसल बर्बाद हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से पंप सेट द्वारा आग बुझाया जा सका. देर रात्रि आग लगने के कारण खलिहान में रखा धान के फसल जलकर खाक हो गया. करीब 40 हजार रुपये की क्षति हुई. पीड़ित परिवार ने बताया कि करीब तीस क्विंटल धान व पुआल बर्बाद हो गया. आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया. सूचना मिलने के तुरंत बाद रात में ही पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया बाबुराम मुर्मू पतसारा गांव पहुंचे. पीड़ितों को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया. अग्निशमन गाड़ी नहीं पहुंचीपंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया बाबूराम मुर्मू ने बताया कि देर रात अग्निशमन गाड़ी के लिए जरमुंडी थाना को सूचना दिये लेकिन अग्निशमन की गाड़ी सुबह तक गांव नहीं पहुंची. इससे ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन के प्रति आक्रोश व्यक्त की. फोटो-18 बासुकिनाथ अगलगी-01——————-खलिहान में आग बुझाते ग्रामीण———————-
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










