?????? ????? ?? ????????? ?? ???? ?????

जविप्र दुकान का ग्रामीणों ने किया विरोध फोटो : 18 जाम 04 जविप्र दुकान में जमा भीड़प्रतिनिधि, मिहिजामपीडीएस डीलर की मनमानी को लेकर जियाजोरी इलाके के खारटोला में दुकान के बाहर जियाजोरी पंचायत के मुखिया श्यामलाल सोरेन के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया. लोगों का कहना था कि जनवितरण […]
जविप्र दुकान का ग्रामीणों ने किया विरोध फोटो : 18 जाम 04 जविप्र दुकान में जमा भीड़प्रतिनिधि, मिहिजामपीडीएस डीलर की मनमानी को लेकर जियाजोरी इलाके के खारटोला में दुकान के बाहर जियाजोरी पंचायत के मुखिया श्यामलाल सोरेन के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया. लोगों का कहना था कि जनवितरण प्रणाली के विक्रेता विपिन मरांडी आवंटन प्राप्त नहीं होने का बहाना बना कर लाभुकों को राशन उपलब्ध नहीं करा रहे हैं. विक्रेता विपिन मरांडी का कहना है कि विभाग द्वारा उन्हें प्राप्त लाभुकों की सूची के हिसाब से आवंटन उपलब्ध कराया गया है. लोगों द्वारा दिखायी जा रही लिस्ट दूसरी लिस्ट है. इसकी जानकारी एवं आवंटन विभाग ने नहीं दी है तो राशन लोगों को कैसे दे सकते हैं. लोगों का कहना था कि इलाके में विपिन के अलावा अमीरुद्दीन अंसारी, गुलनिहार बीबी, शकीला बीबी, रशीद खान, कुल पांच जविप्र के विक्रेता हैं और सभी जगह एक जैसे हालात हैं. लोग जब राशन लेने के लिए दुकान पर पहुंचते हैं तो उन्हें कड़े शब्दों में दुकानदार फटकार लगाते हुुए यह कहकर वापस भेज देते हैं कि अभी राशन नहीं आया है. लोगों का आरोप है कि इसी तरह लोगों को टरका कर पीडीएस विक्रेता उनका राशन खुले बाजार में बेच देंगे.क्या कहते हैं अधिकारीप्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एस पाठक ने इस मामले में पूछे जाने पर बताया कि सभी चयनित लाभुकों का आवंटन दुकानदारों को उपलब्ध करा दिया गया है. जियाजोरी में पांच जविप्र दुकानदार हैं. जिनका नया राशन कार्ड बना है उन सभी का राशन इन्हीं पांच दुकानदारों में से किसी के पास होगा. विभाग ने लाभुकों की कोई दूसरी सूची जारी नहीं की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










