???????? ?? ??? ????? ?? ???? ???? ??????

Published at :18 Dec 2015 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
???????? ?? ??? ????? ?? ???? ???? ??????

सेविकाओं को चार महीने से नहीं मिला मानदेय प्रतिनिधि, रानीश्वरबाल विकास परियोजना के तहत रानीश्वर प्रखंड के 204 आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यरत आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं का मानदेय चार महीने से लंबित है. जिससे उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है़ आंगनबाड़ी यूनियन संघ के प्रखंड अध्यक्ष शाहनाज प्रवीन ने बताया कि चार महीने से […]

विज्ञापन

सेविकाओं को चार महीने से नहीं मिला मानदेय प्रतिनिधि, रानीश्वरबाल विकास परियोजना के तहत रानीश्वर प्रखंड के 204 आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यरत आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं का मानदेय चार महीने से लंबित है. जिससे उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है़ आंगनबाड़ी यूनियन संघ के प्रखंड अध्यक्ष शाहनाज प्रवीन ने बताया कि चार महीने से सभी का मानदेय भुगतान लंबित है़ इसके लिए पदाधिकारी का ध्यानाकृष्ट कराया गया है. रानीश्वर में 178 आंगनबाड़ी केंद्र व 26 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र हैं. आंगनबाड़ी केंद्र पर एक सेविका व एक सहायिका है तथा मिनी आंगनबाड़ी केंद्र पर एक ही सेविका है़ं उधर दर्जनों आंगनबाड़ी केंद्र पर चावल नहीं रहने से केंद्र में पोषाहार भी बंद हो चुका है़ आंगनबाड़ी केंद्रों को आपूर्त्ति विभाग से चावल उपलब्ध कराया जाता है़ ‘आंगनबाड़ी सेविकाओं को नवबंर महीने तक का मानदेय भुगतान कर दिया गया है़ परियोजना रानीश्वर से मानदेय भुगातन के लिए सेविका व सहायिकाओं की सूची जिला कार्यालय को प्रतिमाह दी जाती है और वहीं से उनके बैंक खाते में मानदेय की राशि भेजी जाती है़गीता अलबिना बेसरा, सीडीपीओ ,रानीश्वर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola