????... ?????? ???????????? ?? ???? ??? ???????????

आेके… संस्था प्रतिनिधियों का लिया गया साक्षात्कार नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा : आईटीडीए विभाग द्वारा प्रोटोटाईप योजना के तहत किये जाने वाले कार्य के संचालन के लिये गुरूवार को विभिन्न संस्था के प्रतिनिधियों का साक्षात्कार लिया गया. समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में साक्षात्कार लिया गया. इस दौरान संस्था के कागजातों की […]
आेके… संस्था प्रतिनिधियों का लिया गया साक्षात्कार नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा : आईटीडीए विभाग द्वारा प्रोटोटाईप योजना के तहत किये जाने वाले कार्य के संचालन के लिये गुरूवार को विभिन्न संस्था के प्रतिनिधियों का साक्षात्कार लिया गया. समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में साक्षात्कार लिया गया. इस दौरान संस्था के कागजातों की जांच की गयी. जानकारी के अनुसार प्रोटोटाईप योजना के तहत मुर्गी पालन, गाय पालन सहित कई अन्य प्रकार के कार्य किये जाने हैं. इसके लिये विभाग द्वारा संबंधित संस्थान को फंड दिया जाता है. साक्षात्कार को लेकर सुबह से ही समाहरणालय परिसर में गहमा-गहमी रही. मौके पर उपविकास आयुक्त कुमार मिथलेश, जिला पंचायती राज पदाधिकारी संतोष कुमार गर्ग, जिला कृषि पदाधिकारी सबन गुड़िया, एनडीसी प्रवीण चौधरी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










