???????? ?? ???? ??? ???

Published at :17 Dec 2015 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
???????? ?? ???? ??? ???

एनपीसीसी ने जीता छठा मैच दुमका. जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग का छठा मैच गुरुवार को एनपीसीसी सीनियर व एवेंजर क्लब के बीच खेला गया. जिसमें एनपीसीसी की टीम ने एवेंजर क्लब को 45 रनों से हरा दिया. टॉप जीत कर पहले बल्लेबाजी करने के बजाय एवेंजर क्लब की टीम ने गेंदबाजी की […]

विज्ञापन

एनपीसीसी ने जीता छठा मैच दुमका. जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला लीग का छठा मैच गुरुवार को एनपीसीसी सीनियर व एवेंजर क्लब के बीच खेला गया. जिसमें एनपीसीसी की टीम ने एवेंजर क्लब को 45 रनों से हरा दिया. टॉप जीत कर पहले बल्लेबाजी करने के बजाय एवेंजर क्लब की टीम ने गेंदबाजी की पारी खेलने की ठानी. जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए एनपीसीसी की टीम ने 22.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 120 रनों का लक्ष्य प्रतिद्वंदी टीम को दिया. जिसमें राजेश तिवारी ने 38, आबिद ने 22, अमित कुमार ने 19 और विजय सिंह ने 17 रनों का योगदान दिया. जबकि एवेंजर क्लब के गेदबाज मोहित सिंह ने 4, चंचल ने 2, बिट्टु यादव ने 1 और मिठु यादव ने 1 विकेट हासिल किये. जबावी पारी खेलने उतरी एवेंजर क्लब की टीम 19.4 ओवर में अपने 10 विकेट खोकर केवल 75 रन ही बना पायी. जिसमें रोहित कुमार ने 15, मिठु यादव ने 10 और बालाजीत सिंह ने 10 रनों का योगदान दिया. जबकि एनपीसीसी के गेंदबाज रवि ठाकुर ने 4, अमित कुमार ने 3, सूरज पाठक व मो आबिद ने एक एक विकेट हासिल किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola