??????? ??? ???? ????? ?? ?? ????? ??? ??? ???

नवपहाड़ में बिना बिजली के ही विभाग भेज रहा बिलनारायण टोला और राय टोला में तार व पोल भी नहीं हैप्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा शिकारीपाड़ा प्रखंड के जामुगुड़िया पंचायत के नवपहाड़ गांव में अब तक बिजली आपूर्ति सेवा बहाल नहीं की गई है और ग्रामीणों को बिजली का बिल मिलने लगा. विद्युत विभाग की लापरवाही से गांव […]
नवपहाड़ में बिना बिजली के ही विभाग भेज रहा बिलनारायण टोला और राय टोला में तार व पोल भी नहीं हैप्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा शिकारीपाड़ा प्रखंड के जामुगुड़िया पंचायत के नवपहाड़ गांव में अब तक बिजली आपूर्ति सेवा बहाल नहीं की गई है और ग्रामीणों को बिजली का बिल मिलने लगा. विद्युत विभाग की लापरवाही से गांव के लोगों में नाराजगी व्याप्त है. नवपहाड़ गांव के नारायण टोला, राय टोला व हिस्सा टोला में बिजली आपूर्ति शुरू होने के पहले यहां के ग्रामीणों को बिजली बिल मिलने लगा, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है. राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत नवपहाड़ गांव के नारायण टोला, राय टोला व पहाड़िया टोला में विद्युतीकरण का कार्य नहीं किया गया है. उपरोक्त टोलों के बीपीएल परिवारों को मीटर एंगल आदि मुहैया करा दिया गया है और बिजली का कनेक्शन देने के नाम पर केवल आश्वासन दिया गया है. लेकिन अब तक बिजली तो नहीं पहुंची. लेकिन नारायण टोला के लुबिन मुर्मू, कृष्णा मरांडी, राय टोला के धनसरी देवी, खेपा राय हिस्सा टोला के करमु हेम्ब्रम, खाडे हांसदा, चन्दराय हांसदा आदि को 1909 रुपए का बिजली बिल पहुंच गया है. ग्राम प्रधान जयराम बास्की ने बताया कि नारायण टोला, राय टोला में तार व पोल भी नहीं है, जबकि हिस्सा टोला में बिजली का कनेक्शन नहीं है लेकिन बिजली बिल मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है. ‘नवपहाड़ के नारायण टोला, राय टोला व पहाड़िया टोला में विद्युतीकरण का कार्य नहीं किया गया है. बीपीएल परिवारों को मीटर, एंगल आदि सामग्री मुहैया कराया गया है. जिसके कारण बिजली का बिल पहुंचा है. बिल को वापस लिया जायेगा और दीनदयाल योजना के तहत सभी गावों में विद्युतीकरण का कार्य किया जायेगा.’पोरेश सोरेन, कनीय अभियंता, विद्युत विभाग……………………………………………फोटो 15 शिकारीपाडा 1ग्रामीणों के लिए विभाग द्वारा भेजा गया बिल.————————–
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










