??????// ?????? ?? ???????? ????????? ??? ??? ?? 71 ???????

Published at :11 Dec 2015 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
??????// ?????? ?? ???????? ????????? ??? ??? ?? 71 ???????

कैम्पस// कुलपति ने केंद्रीय पुस्तकालय में दान की 71 किताबें प्रतिनिधि, दुमकाएसकेएम विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ कमर अहसन ने केंद्रीय पुस्तकालय में कुल 71 किताबें दान की है. कुलपति डाॅ अहसन ने पूर्व घोषणा के तहत यह किताबें दान की हैं. हूल दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में कुलपति डाॅ अहसन ने लाइब्रेरी को […]

विज्ञापन

कैम्पस// कुलपति ने केंद्रीय पुस्तकालय में दान की 71 किताबें प्रतिनिधि, दुमकाएसकेएम विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ कमर अहसन ने केंद्रीय पुस्तकालय में कुल 71 किताबें दान की है. कुलपति डाॅ अहसन ने पूर्व घोषणा के तहत यह किताबें दान की हैं. हूल दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में कुलपति डाॅ अहसन ने लाइब्रेरी को डिजिटलाइजेशन में सहयोग करने की बात कही थी. साथ ही उन्होंने अपनी ओर से 100 किताबें दान में देने की बात कही थी. 71 किताबें लाइब्रेरी को देने के बाद कुलपति ने शेष किताबों को भी जल्द लाइब्रेरी में जमा कराने की बात कही है. ये किताबें कुलपति को विभिन्न कार्यक्रमों में उपहार स्वरूप मिली थी. कुलपति ने कहा कि इन पुस्तकों से छात्रों को विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियों में काफी मदद मिलेगी. कुलपति द्वारा दान में दिये गये किताबों में संताल विद्रोह 1855-56, भारत की उच्च शिक्षा, भारतीय समाज एवं मजदूरी अर्थव्यवस्था, संताल समाज लागित संदेश, भारतीय समाज में महिलाओं की स्थिति, सादा जीवन उच्च विचार और यादों की जागीरें आदि शामिल हैं. कुलपति ने अन्य लोगों से भी पुस्तकालय में किताबें दान में देने की अपील की है. ताकि यह लाइब्रेरी बेहतर किताबों का संग्रह बन सके और इसका लाभ यहां के छात्रों, शोधकर्ताओं और शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को मिले सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola