??? ????? ?? ????? ??? ??? ???? ?? ???? ??????? ??? ????

Published at :11 Dec 2015 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
??? ????? ?? ????? ??? ??? ???? ?? ???? ??????? ??? ????

रेल पुलिस ने अकेले भटक रहे शिवम को अपने संरक्षण में लिया फोटो : 11 जाम 13 शिवमप्रतिनिधि, मिहिजामचितरंजन रेलवे स्टेशन पर काफी समय से अकेले भटक रहे एक 14 वर्षीय बालक को रेल पुलिस ने अपने संरक्षण में लिया. पूछताछ में बालक ने पुलिस को बताया कि वह अपने फूफा के साथ विभूति एक्सप्रेस […]

विज्ञापन

रेल पुलिस ने अकेले भटक रहे शिवम को अपने संरक्षण में लिया फोटो : 11 जाम 13 शिवमप्रतिनिधि, मिहिजामचितरंजन रेलवे स्टेशन पर काफी समय से अकेले भटक रहे एक 14 वर्षीय बालक को रेल पुलिस ने अपने संरक्षण में लिया. पूछताछ में बालक ने पुलिस को बताया कि वह अपने फूफा के साथ विभूति एक्सप्रेस से हावड़ा जा रहा था. चितरंजन स्टेशन पर जब वह ट्रैन के वेशिन में अपना मुंह धो रहे थे. इसी दरम्यान कुछ यात्री उतरने लगे और वह भीड़ की वजह से नीचे प्लेटफॉर्म पर गिर गया. दोबारा जब वह ट्रैन पर चढ़ता इससे पहले गाड़ी खुल गयी. बालक ने अपना नाम शिवम सिंह, पिता अरविंद सिंह ग्राम वासुचक बनारस उत्तर प्रदेश बताया है. रेल पुलिस को उसके शरीर में गिरने से चोट के निशान नहीं मिले और उसके बयान से संदेह उत्पन्न होने पर हावड़ा रेल पुलिस को घटना की जानकारी दी और हावड़ा में ट्रैन से उतर चुके उसके फुफा से संपर्क कर वापस चितरंजन लौटने को कहा तो बालक अपने फुफा के साथ नहीं बल्कि अपने पिता के घर जाने की जिद करने लगा. मामला संदेहास्पद देख रेल पुलिस ने उसके पिता को भी फोन कर चितरंजन आने को कहा. पुलिस के मुताबिक बालक शिवम कोलकाता के रिसडा में अपने फुफा के घर रह कर एक विद्यालय में पढ़ाई कर रहा है. उसके पिता बनारस के वासुचक में मुर्गी पालन का व्यवसाय करते हैं. उसके फुफा की कोई संतान नहीं रहने के कारण वह शिवम को अपने साथ रखकर उसे पढ़ा लिखा रहे हैं. शिवम दो भाई है वह भाईयों में बड़ा है. पुलिस शिवम के परिजनों के वापस आने का इंतजार कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola