???... ???? ??? ????? ???? ?? ?? ??? ?????

ओके… बैठक में किड्स मेला को ले हुई चर्चा-एमडीएम बंद रखने वाले विद्यालय के प्रधान पर होगी कार्रवाई : बीइइओप्रतिनिधि नारायणपुर : प्रखंड संसाधन केंद्र नारायणपुर में सभी संकुलों के सीआरपी की बैठक बीइइओ सुभाष प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. जिसमें 14 दिसंबर को जिले में होने वाले किड्स मेला को लेकर चर्चा की गई. […]
ओके… बैठक में किड्स मेला को ले हुई चर्चा-एमडीएम बंद रखने वाले विद्यालय के प्रधान पर होगी कार्रवाई : बीइइओप्रतिनिधि नारायणपुर : प्रखंड संसाधन केंद्र नारायणपुर में सभी संकुलों के सीआरपी की बैठक बीइइओ सुभाष प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. जिसमें 14 दिसंबर को जिले में होने वाले किड्स मेला को लेकर चर्चा की गई. मेले में बच्चों द्वारा सामानों की खरीददारी करायी जायेगी. इस मेले में वैसे बच्चे भाग लेंगे जिनके खाते में राशि भेजी गयी है. बैठक के दौरान सभी सीआरपी को निर्देश देते बीइइओ ने कहा कि मेले में स्कूली बच्चों के साथ सभी विद्यालय के शिक्षक एवं सीआरपी को रहना अनिवार्य है. सीआरपी अपने संकुलों के अंतर्गत पड़ने वाले विद्यालय का अनुश्रवण निरंतर करते रहें. किसी भी कीमत पर एमडीएम बंद नहीं हो इसका ख्याल रखें. उन्होंने यह भी कहा कि एमडीएम बंद रखने वाले विद्यालयों के प्रधान पर सीआरपी तुरंत रिपोर्ट करें, कार्रवाई की जायेगी. मौके पर बीपीओ अनामिका हांसदा, बीआरपी नसीतुर रब, सीआरपी राघवेन्द्र नारायण सिंह, सोहन कुमार, संतोष यादव, ललन कुमार, प्रताप कुमार गुप्ता, मो मुमताज आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










