??????? ???????? ??? ????????? ??? ????? ??

व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत आज जामताड़ा कोर्ट . जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया है. इस बात की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सब जज सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव प्रभाकर सिंह ने दी. श्री सिंह ने कहा कि […]
व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत आज जामताड़ा कोर्ट . जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया है. इस बात की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सब जज सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव प्रभाकर सिंह ने दी. श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में मेट्रीमोनियल, मोटर वाहन दुर्घटना बीमा दावा, सुलहनीय दीवानी, फौजदारी, प्रीलिटिगेशन, विभिन्न बैंकों के बकाया ऋण चुकता करने आदि जैसे मामलों की सुनवाई होगी. आपसी समझौते के आधार पर मामलों का निष्पादन होगा. मामलों के निष्पादन के लिये चार बैंच का गठन किया गया है. बैंच में फैमली कोर्ट के जज अनिल कुमार सिंह, एडीजे विजय कुमार, सिद्धार्थ मंडल, सीजेएम एसएस फातमी, एसीजेएम सुजीत कुमार सिंह, एसडीजेएम चौधरी ए मोइंज, जेएम मनोरंजन कुमार, पीएलए चेयर मैन एमपी सिंह, सदस्य हरिप्रसाद तिवारी, सुरेश प्रसाद सिंह, मुकेश कुमार सिंह, सत्यप्रकाश कात्यान आदि उपस्थित रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










