?????? ??????? ?? ?? ?????? ?? ?????? ????????

दिवंगत पत्रकार के घर पहुंचे उप निदेशक जनसंपर्क संवाददाता, दुमकासूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निर्देश पर तथा डीसी राहुल कुमार सिन्हा की पहल पर उप निदेशक अजय नाथ झा शुक्रवार को दिवंगत पत्रकार राहुल प्रियदर्शी के आवास पहुंचे तथा उनके परिजनों से मिलकर आवश्यक जानकारियां एकत्रित की तथा उसे विभाग को प्रेषित किया. उल्लेखनीय है […]
दिवंगत पत्रकार के घर पहुंचे उप निदेशक जनसंपर्क संवाददाता, दुमकासूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निर्देश पर तथा डीसी राहुल कुमार सिन्हा की पहल पर उप निदेशक अजय नाथ झा शुक्रवार को दिवंगत पत्रकार राहुल प्रियदर्शी के आवास पहुंचे तथा उनके परिजनों से मिलकर आवश्यक जानकारियां एकत्रित की तथा उसे विभाग को प्रेषित किया. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्व प्रियदर्शी के आश्रित को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है. इसी के लिए श्री झा जानकारी लेने स्व प्रियदर्शी के आवास पहुंचे थे, ताकि सीएम रघुवर दास की घोषणा को जल्द से जल्द मूर्त रूप दिया जा सके……………सूचना भवन में शोकसभा आजदुमका. दिवंगत पत्रकार स्व राहुल प्रियदर्शी की आत्मा की शांति के लिए एक शोक सभा का आयोजन सूचना एवं जनसंपर्क प्रांगण स्थित सूचना भवन सभागार में शनिवार को अपराह्न चार बजे आयोजित है. इस आशय की जानकारी उप निदेशक जनसंपर्क अजय नाथ झा ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










