??? ? ????? ?? ?????? ????????

जाम व गंदगी से परेशान दुकानदार हाल हटिया परिसर का नगर प्रतिनिधि, दुमकाउपराजधानी डंगाल पाड़ा परिसर में लगने वाले हटिया में गंदगी व जाम के कारण लोग परेशान हैं. यहां प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार लगने वाले हाट में काफी संख्या में दूर-दूर से व्यापारी आते हैं और व्यापार करते हैं. हाट परिसर में व्यापारी […]
जाम व गंदगी से परेशान दुकानदार हाल हटिया परिसर का नगर प्रतिनिधि, दुमकाउपराजधानी डंगाल पाड़ा परिसर में लगने वाले हटिया में गंदगी व जाम के कारण लोग परेशान हैं. यहां प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार लगने वाले हाट में काफी संख्या में दूर-दूर से व्यापारी आते हैं और व्यापार करते हैं. हाट परिसर में व्यापारी जहां-तहां अपनी दुकान लगा देते हैं. जिस कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है. जाम के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. यही समस्या गंदगी की है. सब्जी विक्रेता द्वारा सड़े-गले सब्जियों को जहां-तहां फेंक दिया जाता है. इस परिसर में लगने वाले मवेशी हाट के कारण भी गंदगी के साथ-साथ घूल का भी लोगों को सामना करना पड़ता है. इस हाट में काफी संख्या में व्यापारी आते हैं जिसमें सब्जी वालों की संख्या अधिक है. आलम यह है कि शाम होते ही यहां केवल गंदगी ही रह जाती है. इस हाट के संबंधित विभाग साफ-सफाई को लेकर उदासीन है. आलम यह है लोग गंदगी के कारण इस हाट परिसर में आने से कतराते हैं.क्या कहते है लोगहाट परिसर में न तो सफाई की कोई व्यवस्था है न ही शौचालय ही है. इस हाट में काफी संख्या में लोग आते हैं. इनकी सुविधा नहीं होने के कारण लोग इधर-उधर ही गंदगी फैलाने को मजबूर हो जाते हैं. जिस कारण यह परिसर गंदगी से भर जाता है.-दीपक चौरसियायहां डस्टबीन नहीं होने के कारण हमलोग अपने बेकार हुए सब्जियों को इधर-उधर फेंकने को मजबूर हैं. जिस कारण जाम की समस्या बनी रहती है.-प्रेम साह, व्यापारीसामने लगने वाले मवेशी हाट में सैकड़ों मवेशियां लाये जाते हैं. इस कारण यहां गंदगी और बदबू फैली रहती है. हम दुकानदार इसी गंदगी में बैठ कर अपनी दुकान चलाने को मजबूर हैं.- मन्टु मंडल …………………………………………………फोटो 30 जाम की स्थिति 31. हाट परिसर में गंदगी 32. दीपक चौरसिया 33. प्रेम साह 34. मन्टु मंडल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










