10 साल बाद भी टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स अधूरा

दुमका : दुमका जिले के मसानजोर में प्रस्तावित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स का निर्माण एक दशक में भी नहीं हो पाया है. वर्ष 2006 में मुख्यमंत्री रहते अर्जुन मुंडा ने इसकी आधारशिला रखी थी. लेकिन जितनी तत्परता राज्य की सरकार ने तब आधारशिला रखने में दिखायी थी, उतनी तत्परता इसे बनवाने में उसने नहीं दिखायी. यही वजह […]
दुमका : दुमका जिले के मसानजोर में प्रस्तावित टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स का निर्माण एक दशक में भी नहीं हो पाया है. वर्ष 2006 में मुख्यमंत्री रहते अर्जुन मुंडा ने इसकी आधारशिला रखी थी. लेकिन जितनी तत्परता राज्य की सरकार ने तब आधारशिला रखने में दिखायी थी, उतनी तत्परता इसे बनवाने में उसने नहीं दिखायी.
यही वजह थी कि इस टूरिस्ट काॅम्प्लेक्स को बनवाने का काम शुरू हुआ 2008-09 में. इतने विलंब से काम शुरु भी हुआ तो हमेशा राशि के आवंटन में भी पर्यटन विभाग सुस्ती दिखाती. रही सही कसर संवेदक कंपनी ने भी दिखायी. ऐसे में 2014-15 में जब काम पूरा नहीं हुआ, तो उसका नये सिरे से प्राक्कलन तैयार करवाया गया और अब इसके बचे हुए काम का टेंडर निकलवा कर उसे पूरा करने की पहल हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










