नागरिक अपने अधिकारों के लिए हों सजग

Published at :11 Dec 2015 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
नागरिक अपने अधिकारों के लिए हों सजग

दुमका : राष्ट्रीय सेवा योजना की एसकेएम विवि इकाई द्वारा स्नातकोत्तर केंद्र में मानवाधिकार दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. अवसर पर आरडी बाजला कॉलेज देवघर की प्राचार्य डॉ नीरजा दूबे ने कहा कि मानवाधिकार का आशय उस न्यूनत्तम स्वतंत्रता व अधिकार से है, जो हर एक व्यक्ति को मिलनी चाहिए, क्योंकि वह मनुष्य […]

विज्ञापन

दुमका : राष्ट्रीय सेवा योजना की एसकेएम विवि इकाई द्वारा स्नातकोत्तर केंद्र में मानवाधिकार दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. अवसर पर आरडी बाजला कॉलेज देवघर की प्राचार्य डॉ नीरजा दूबे ने कहा कि मानवाधिकार का आशय उस न्यूनत्तम स्वतंत्रता व अधिकार से है, जो हर एक व्यक्ति को मिलनी चाहिए, क्योंकि वह मनुष्य है. मानवाधिकार मानव की गरिमा से जुड़ा हुआ है.

उन्होंने इस बार पर भी जोर दिया कि हमें अपने अधिकार के साथ-साथ अपने कर्त्तव्य की भी बात करनी चाहिए. एसपी लॉ कॉलेज के को-ऑर्डिनेटर डॉ अजय सिन्हा ने कहा कि हर नागरिक को अपने अधिकार के लिए संवेदनशील बनने की जरुरत है. मानव जीवन के लिए जो जरुरी चीजे हैं. कम से कम उसे अवश्य मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि आधुनिक काल में मानवाधिकार की मान्यता मनुष्य के मूलभूत अधिकारों की पूर्ण सुरक्षा से है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola