??? ??? ?????? ?????? ?????? ??? ????????!

Published at :10 Dec 2015 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
??? ??? ?????? ?????? ?????? ??? ????????!

असम में वांछित नक्सली महगामा में गिरफ्तार!एटीएस व केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने की संयुक्त कार्रवाई- असम में दर्जनों आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है होपना मरांडी – स्थानीय पुलिस कर रही कार्रवाई से इनकार- बागजोरी में छिप कर रह रहा था प्रतिनिधि, हनवारामहगामा के बागजोरी से एटीएस व केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने संयुक्त अभियान […]

विज्ञापन

असम में वांछित नक्सली महगामा में गिरफ्तार!एटीएस व केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने की संयुक्त कार्रवाई- असम में दर्जनों आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है होपना मरांडी – स्थानीय पुलिस कर रही कार्रवाई से इनकार- बागजोरी में छिप कर रह रहा था प्रतिनिधि, हनवारामहगामा के बागजोरी से एटीएस व केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने संयुक्त अभियान चलाकर असम के फरार नक्सली को पकड़ा है. खबर है कि उसका नाम होपना मरांडी है, जो असम में दर्जनों आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है. हालांकि पुलिस ऐसी गिरफ्तारी से साफ इनकार कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, होपना असम से भागकर महगामा थाना क्षेत्र के बागजोरी में छिपकर रह रहा था. होपना के कुछ सगे संबंधी साहिबगंज के बरहेट में भी हैं, वहां भी वह कुछ दिनों तक रहा था. खबर है कि एटीएस तथा केंद्रीय खुफिया पुलिस को होपना के ठिकानों पर लगातार नजर रख रही थी. बुधवार देर रात सही ठिकाने पर छापेमारी की गयी और दोनों एजेंसियों ने उसे पकड़ लिया. हालांकि स्थानीय पुलिस को इस बात की सूचना नहीं है. न तो इसकी सूचना महगामा थाना को है और न ही जिला पुलिस को है. गुप्त रूप से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इसके ठिकाने का पता लगाकर उसे उठा कर अपने साथ असम ले गयी. चूंकि यह घटना बुधवार देर रात की है, इसीलिए विशेष रूप से इसको लेकर कुछ पता नहीं चल पाया है.———————————–क्या कहते हैं एसपी”इस बात की जानकारी नहीं है. एटीएस व केंद्रीय खुफिया एजेंसी द्वारा जिले में की गयी कार्रवाई की उन्हें कोई खबर नहीं है.-संजीव कुमार,एसपी,गोड्डा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola