?????? ?? ???? ?? ???? ??? ?? ????? ??????

Published at :10 Dec 2015 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
?????? ?? ???? ?? ???? ??? ?? ????? ??????

शालिनी के पिता ने थाने में की लिखित शिकायत – पिता ने बेटी की मौत का जिम्मेवार अंकित को बताया- पुलिस खंगाल रही शालिनी व अंकित के मोबाइल का डिटेल्स- स्वीच आफ बता रहा अंकित का मोबाइल———————————————-प्रतिनिधि, बासुकिनाथशालिनी की मौत के तीसरे दिन गुरुवार को भी पुलिस को कोई खास उपलब्धि नहीं मिल पायी है. […]

विज्ञापन

शालिनी के पिता ने थाने में की लिखित शिकायत – पिता ने बेटी की मौत का जिम्मेवार अंकित को बताया- पुलिस खंगाल रही शालिनी व अंकित के मोबाइल का डिटेल्स- स्वीच आफ बता रहा अंकित का मोबाइल———————————————-प्रतिनिधि, बासुकिनाथशालिनी की मौत के तीसरे दिन गुरुवार को भी पुलिस को कोई खास उपलब्धि नहीं मिल पायी है. पुलिस अंकित मोदी पर नजर गड़ाये हुए है. उधर शालिनी के पिता ने जरमुंडी थाने में लिखित शिकायत कर बेटी की मौत का जिम्मेवार अंकित को बनाया है. पुलिस ने अंकित का मोबाइल भी ट्रेस किया लेकिन वह स्वीच ऑफ बताया जा रहा है. शालिनी का मोबाइल भी पुलिस जब्त कर कॉल डिटेल्स खंगाल रही है. वह किन-किन लोगों से बात करती थी, सारी जानकारी जुटायी जा रही है. लेकिन मौत पर से अब भी परदा नहीं उठ पाया है. इस मिस्ट्री में कई ऐसे अनसुलझे सवाल हैं जो पुलिस के लिए सिरदर्द बन गयी है. अंकित के वापस लौटने का इंतजार किया जा रहा है.परिजनों से मिल रही पुलिसदो दिनों से पुलिस शालिनी के परिजनों से मिल रही है. लेकिन उनसे क्या बात हुई, मामले का अनुसंधान कहां तक पहुंचा इसे गुप्त रखा जा रहा है. शालिनी का शव सहारा से पुलिस ने बरामद किया था. वहां वो कैसे पहुंची, कीटनाशक उसे कहां मिला, कीटनाशक उसने वहीं खाया था या कहीं और उसे खिलाया गया था. इन सभी विंदुओं की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola