???? ?? ????? ?? ????? ???? ???? ?? ??? ???????

Published at :10 Dec 2015 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
???? ?? ????? ?? ????? ???? ???? ?? ??? ???????

जनता के हितों का ध्यान रखने वाला हो जिप अध्यक्ष फोटो : 10 जाम 18,19,20,21,22,23,24,25,26, 29नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना समाप्त होते ही अब जिला परिषद अध्यक्ष बनने की होड़ लग गयी है. सभी विजेता जिला परिषद सदस्यों की नजर अब अध्यक्ष की कुर्सी पर है. अब देखना ये होगा कि ये […]

विज्ञापन

जनता के हितों का ध्यान रखने वाला हो जिप अध्यक्ष फोटो : 10 जाम 18,19,20,21,22,23,24,25,26, 29नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना समाप्त होते ही अब जिला परिषद अध्यक्ष बनने की होड़ लग गयी है. सभी विजेता जिला परिषद सदस्यों की नजर अब अध्यक्ष की कुर्सी पर है. अब देखना ये होगा कि ये कुर्सी किसकी होती है. संबंध में प्रभात खबर ने जिला परिषद सदस्यों से बात की और उनसे जानने का प्रयास किया कि कैसा हो जिला परिषद अध्यक्ष. नव निर्वाचित सदस्यों ने बेबाकी से अपनी राय रखी. जिप अध्यक्ष का पद बहुत ही दायित्व वाला पद है. जिसके लिये वैसा अध्यक्ष चाहिये जो निष्पक्ष रूप से काम करे और क्षेत्र के विकास के बारे में सोचे.सुकुमुनी हेंब्रम, जिप सदस्य, नाला जिप अध्यक्ष शिक्षित और स्वच्छ छवि वाला हो. जो अपनी जिम्मेवारी बखूबी समझे और क्षेत्र के विकास के लिए सदा तत्पर रहे.नित्यानंद सिंह, जिप सदस्य, नाला-10 जो जनता की सुख-दुख को समझे. जो क्षेत्र के विकास के लिये काम करे. जनता के साथ सेवा भाव से जुड़ा हो. जो शिक्षा से लेकर लोगाें की अन्य सुविधाओं की ओर ध्यान दे.अमिता टुडू, जिप सदस्य, जामताड़ाजो निष्पक्ष रूप से काम करे. जनता के बीच जा कर जनता से पूछे की आप की क्या परेशानी है. जनता को अध्यक्ष के पास नहीं आना पड़े. अध्यक्ष खुद जनता के पास आये. वैसा जिप अध्यक्ष होना चाहिए.- जिमोली बास्की, जिप सदस्य, जामताड़ापढा-लिखा और शिक्षित जिप अध्यक्ष होना चाहिए. जो अपने पद की गरिमा को समझे. अपने बारे में नहीं सोच कर जनता के हित के बारे में सोचे.- सावित्री किस्कू, जिप सदस्य, फतेहपुर जिप अध्यक्ष युवा हो जो नयी सोच के साथ काम करे. गांव को जो अाधुनिकीकरण से जोड़ने का काम करे. वैसा जिप अध्यक्ष होना चाहिए.- रूकसाना खातून, जिप सदस्य, करमाटांड़ आज हमारे यहां शिक्षित बेरोजगार बहुत हैं. वैसे बेरोजगार को रोजगार से जोड़े और जिले के विकास के लिए कार्य करे वैसा जिप अध्यक्ष होना चाहिए.- प्रभात कुमार, जिप सदस्य, फतेहपुर जो जनता के साथ कदम से कदम मिला कर चले. जनता के लिये लड़े और जनता के लिए सोचे. वैसा जिप अध्यक्ष होना चाहिए.- उमाचरण साव, जिप सदस्य, नारायणपुर जिप अध्यक्ष का पद बहुत ही गरिमामय है. जो इस गरिमा को समझे और क्षेत्र की जनता के विकास के लिये काम करें. वैसा जिला अध्यक्ष होना चाहिए. – शायरा बानो, जिप सदस्य, करमाटांड़आज हमारे यहां शिक्षा का काफी अभाव है. शिक्षा के अभाव में यहां की जनता सरकार की योजनओं का लाभ नहीं ले पाते है. जो शिक्षा को प्राथमिका दे. साथ ही क्षेत्र की विकास के लिये गंभीर हाे वैसा हो जिला परिषद अध्यक्ष.दीपिका बेसरा, जिप सदस्य, नारायणपुर-3

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola