?? ??? ?? ??? ?? ?????? ????// ?????? ???? ?????? ????? ?? ????

छह माह से बंद है सप्लाइ वाटर// अविलंब पानी उपलब्ध कराने की मांग नगर प्रतिनिधि, गोड्डास्थानीय महर्षि मेंही नगर में मोहल्ले वासियों की आपात बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता झाविमो जिलाध्यक्ष वेणु चौबे ने की. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन व पीएचइडी विभाग की संवेदनहीनता के कारण नगर क्षेत्र के तीन मोहल्ले शांतिनगर, महर्षि मेंही नगर, […]
छह माह से बंद है सप्लाइ वाटर// अविलंब पानी उपलब्ध कराने की मांग नगर प्रतिनिधि, गोड्डास्थानीय महर्षि मेंही नगर में मोहल्ले वासियों की आपात बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता झाविमो जिलाध्यक्ष वेणु चौबे ने की. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन व पीएचइडी विभाग की संवेदनहीनता के कारण नगर क्षेत्र के तीन मोहल्ले शांतिनगर, महर्षि मेंही नगर, लोहिया नगर के अलावा सदर ब्लॉक परिसर में सप्लाई वाटर छह माह से बंद है. इस कारण मोहल्ले वासियों को पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी है. विभाग को आवेदन दिया जा चुका है. लेकिन विभाग छह महीने बीत जाने के बाद भी कुंभकर्णी निंद्रा में सोया है. सप्लाई वाटर बंद हो जाने के कारण आमजन तो त्रस्त है ही इस समस्या से गोड्डा सीओ व बीडीओ को आवास में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जल्द ही समस्या से निजात नहीं दिलाया गया तो मोहल्लेवासी पेयजल समस्या को लेकर विभाग का घेराव करने को बाध्य हो जायेंगे. इस दौरान विंदेश्वर प्रसाद साह, पंकज मंडल, ज्योति झा, पूनम देवी, मंजूल साह, सिंधू देवी, सच्चिदानंद मंडल, विजय साह, फूलेश्वरी देवी, सोनी झा, मंटू सिंह, प्रकाश पंडित, ममता देवी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










