???... ??????????? ?? ?? ??? ???? ?? ????-??????

ओके… श्रद्धालुओं ने की मां काली की पूजा-अर्चना-अगहनी काली पूजा पर गोपालपुर मंदिर परिसर में मेला की तैयारी अंतिम चरण मेंफोटो : 10 जाम 14 मंदिर में दर्शन के लिये आये श्रद्धालुप्रतिनिधि नाला : प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर स्थित काली मंदिर में अगहनी कालीपूजा को लेकर भक्ति का वातावरण बना हुआ है. मंदिर को आकर्षक […]
ओके… श्रद्धालुओं ने की मां काली की पूजा-अर्चना-अगहनी काली पूजा पर गोपालपुर मंदिर परिसर में मेला की तैयारी अंतिम चरण मेंफोटो : 10 जाम 14 मंदिर में दर्शन के लिये आये श्रद्धालुप्रतिनिधि नाला : प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर स्थित काली मंदिर में अगहनी कालीपूजा को लेकर भक्ति का वातावरण बना हुआ है. मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया है. गुरूवार देर रात श्रद्धालुओं ने मां काली की पूजा-अर्चना की. गोपालपुर मंदिर परिसर में भव्य मेला का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें झूला, मीना बाजार, मनोरंजन सहित अल्पाहार की दुकानें लगायी गयी है. ज्ञात हो कि उक्त मेला 15 दिनों तक चलेगा. मंदिर के पूजारी बासुदेव चक्रवर्ती ने बताया कि प्राचीन मान्यतानुसार रात्रि पूजा के बाद बकरे की बलि दी जायेगी. क्षेत्र के गोपालपुर स्थित 12 फीट शमशान काली मंदिर के अलावा सियारकेटिया, बड़ारामपुर, कुलडंगाल, चालेपाड़ा आदि जगहों पर स्थित मंदिरों में कालीपूजा की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










