?????:: ???????????? ?? ???? ?? ????-???? ?? ??? ????

चुनाव:: प्रत्याशियों के व्यय के लेखा-जोखा की हुई जांच प्रतिनिधि, बासुकिनाथत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 के प्रत्याशियों के चुनाव में किये गये व्यय के लेखा-जोखा की जांच जरमुंडी प्रखंड परिसर में की गयी. गुरुवार को व्यय पर्यवेक्षक नरेश प्रसाद कुरती की उपस्थिति में लेखा जांच कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी नवनीत निश्छल, मनोज ठाकुर एवं वेद प्रकाश […]
चुनाव:: प्रत्याशियों के व्यय के लेखा-जोखा की हुई जांच प्रतिनिधि, बासुकिनाथत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 के प्रत्याशियों के चुनाव में किये गये व्यय के लेखा-जोखा की जांच जरमुंडी प्रखंड परिसर में की गयी. गुरुवार को व्यय पर्यवेक्षक नरेश प्रसाद कुरती की उपस्थिति में लेखा जांच कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी नवनीत निश्छल, मनोज ठाकुर एवं वेद प्रकाश झा ने प्रत्याशियों द्वारा दिये गये अभी तक का चुनाव खर्च से संबंधित वाउचर का संधारण बही से मिलान कर जांच की. जांच के लिए प्रखंड परिसर में अलग-अलग काउंटर बनाये गये थे. अंचलाधिकारी मुखिया एवं दूसरे काउंटर में जिला परिषद एवं पंचायत समिति एवं वार्ड प्रत्याशियों के द्वारा दिये गये वाउचर की जांच की गयी. प्रखंड परिसर में काफी संख्या में प्रत्याशियों की भीड़ पांच बजे शाम तक लगी रही. निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि वैसे अभ्यर्थी जिसने अपने लेखा जोखा का जांच नहीं कराया है वह एक सप्ताह के अंदर वाउचर का संधारण रजिस्टर से मिलान कर जांच करा लें अन्यथा संबंधित प्रत्याशी पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. ————————-फोटो-10 बासुकिनाथ लेखा जोखा जांच -01फोटो-10 बासुकिनाथ प्रत्याशियों की भीड -02———————-जांच करते व्यय पर्यवेक्षक, अंचलाधिकारी, बीडीओ एवं अन्य————————-
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










