??????// ?? ??? ?? ???? ???? ????, ??????? ?? ??????? ?? ???? ??????

Published at :10 Dec 2015 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
??????// ?? ??? ?? ???? ???? ????, ??????? ?? ??????? ?? ???? ??????

हंगामा// दो माह से नहीं मिला अनाज, नोनीहाट के लाभुकों ने किया हंगामा प्रतिनिधि, नोनीहाट रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत लतबेरवा पंचायत के ग्रामीणों ने गुरुवार को अनाज देने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया. इस पंचायत के तीन मौजा लतबेरवा गरडी और सिजुवा के ग्रामीणों ने मिरु स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित दुकान का घेराव […]

विज्ञापन

हंगामा// दो माह से नहीं मिला अनाज, नोनीहाट के लाभुकों ने किया हंगामा प्रतिनिधि, नोनीहाट रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत लतबेरवा पंचायत के ग्रामीणों ने गुरुवार को अनाज देने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया. इस पंचायत के तीन मौजा लतबेरवा गरडी और सिजुवा के ग्रामीणों ने मिरु स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित दुकान का घेराव किया और हंगामा करने लगे. ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें अक्तूबर और नवंबर महीने का राशन नहीं मिला है. लतबेरवा निवासी नंद किशोर मुरमू ने बताया कि अक्तूबर महीने का अनाज बांटने के लिए राशन 31 अक्तूबर को आंवटन कर दिया गया है. जो पुराने कार्ड के आधार पर आवंटित हुई है, लेकिन अब तक इसका वितरण नहीं किया गया है. वहीं नन्द किशोर ने बताया कि सिजुवा बहियार गांव के ग्रामीणों के बीच 4 किलोग्राम प्रति व्यक्ति के हिसाब से अनाज दिया गया है, जबकि 35 किलोग्राम प्रति कार्डधारी को दिया जाना है. ग्रामीण जयदेव हेंब्रम, पटवारी टुडू, सुनील मुरमू, मानवेल मुरमू, नाचन टुडू, लीलमुनी हेम्ब्रम, बबलू टुडू, मंगल मुर्मू, दसमात टुडू आदि का कहना है कि उन्हें पिछले दस वर्षों से चीनी भी नहीं मिली है और केरोसिन भी चार लीटर की जगह मात्र तीन लीटर ही मिलता है. ग्रामीणों ने बताया कि मिरु स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष देना टुडू हैं पर राशन दुकान का संचालन रामलाल मुर्मू करते हैं. रामलाल मुरमू ने बताया कि अक्तूबर महीने का 85 क्विंटल 34 किलोग्राम आंवटन प्राप्त हुआ है. जिसमें प्रति व्यक्ति 4 किलोग्राम 200 ग्राम सिजुवा गरडी तीन टोला के लाभुकों को वितरण किया गया है. विभागीय पदाधिकारी के आदेश पर 35 किलो अनाज का वितरण नहीं किया जाना है. चीनी का उठाव सात दिसंबर को किया गया है. जिसका वितरण पुराने कार्ड के अनुसार किया जायेगा.कुरूवा में ग्रामीणों ने बंद कराया दुकान इधर अनाज व केरोसिन तथा नया राशन कार्ड नहीं मिलने के विरोध में ननकु कुरूवा के ग्रामीणों ने गुरुवार को जविप्र दुकान को बंद करा दिया. दुकान बंद कराने सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों का कहना है कि गांव के केवल 20 प्रतिशत लोगों के बीच राशन कार्ड का वितरण किया गया है और शेष 80 प्रतिशत लोग कार्ड पाने से वंचित हैं. दुकान बंद कराने वालों में उत्तम कुमार मंडल, हराधन, विश्वनाथ मंडल, विनोद महतो, मनोरजन कुमार मंडल, अनूप भंडारी, पवन कुमार मंडल, राजेश महतो, समरा तुरी, उत्पल मंडल, महीमा मंडल, कांशीनाथ मंडल, कल्पना देवी, अनिल यादव, छोटेलाल मेहता, मारामती देवी, लक्ष्मण तुरी, नमिता मंडल आदि शामिल थे. …………………………………फोटो 10 नोनीहाट 01दुकान के बाहर हंगामा करते ग्रामीण………………………….10 दुमका 25ग्रामीणों द्वारा बंद किया गया दुकान…………………………

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola