????? ???????? ?? ????? ?????

Published at :10 Dec 2015 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
????? ???????? ?? ????? ?????

मौलिक अधिकारों की रक्षा जरूरी स्थानीय रेड क्रॉस सभागार में मानवाधिकार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में डीसी ने कहाफोटो : 10 जाम 01 मंचासीन उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक, 02 उपस्थित लोगनगर प्रतिनिधि, जामताड़ा स्थानीय रेड क्रॉस सभागार में नव जीवन इंटरनेशनल ट्रस्ट द्वारा मानवाधिकार दिवस मनाया गया. मौके पर ट्रस्ट द्वारा सेमिनार का आयोजन किया […]

विज्ञापन

मौलिक अधिकारों की रक्षा जरूरी स्थानीय रेड क्रॉस सभागार में मानवाधिकार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में डीसी ने कहाफोटो : 10 जाम 01 मंचासीन उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक, 02 उपस्थित लोगनगर प्रतिनिधि, जामताड़ा स्थानीय रेड क्रॉस सभागार में नव जीवन इंटरनेशनल ट्रस्ट द्वारा मानवाधिकार दिवस मनाया गया. मौके पर ट्रस्ट द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त सुरेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी नवीन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजबली शर्मा एवं ट्रस्ट की अध्यक्ष बबीता झा ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. सेमिनार को संबोधित करते हुए उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने कहा कि मानव की मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिये मानवाधिकार का गठन किया गया. मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिये पूरा देश चिंतन कर रहा है. उसी अधिकार की रक्षा करने के लिये विश्व के कई देशों ने मानवाधिकार का गठन किया. ताकि अधिकारों का हनन न हो. वहीं अनुमंडल पदाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता और सम्मान के साथ जीने का हक सबों को है. अगर कोई किसी की स्वतंत्रता और उसके सम्मान को ठेस पहुंचाता है तो वो सजा का भागी होगा. सेमिनार का समापन ट्रस्ट की अध्यक्ष बबीता झा ने किया. मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजबली शर्मा, पुलिस निरीक्षक बाल्मिकी सिंह, सत्यप्रकाश कात्यान, शारदा देवी, रिता देवी, उषा पांडे सहित अन्य उपस्थित थे. सभी को सम्मान से जीने का अधिकार : एसपी सभी इज्जत और सम्मान से जीने का अधिकार है. ये बातें पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने सेमिनार कां संबोधित करते हुए कही. मौलिक अधिकार का हनन ना हो इसके लिये मानवाधिकार काफी जागरूक है. मानवाधिकार के कारण आज देश में बहुत हद तक शोषण, अत्याचार, क्राइम आदि पर काफी अंकुश है. इसे और कारगर तरीके से काम करने की जरूरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola